---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Manpreet S Badal: पंजाब कांग्रेस नेता मनप्रीत बादल ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

Manpreet S Badal: पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मनप्रीत बादल के पार्टी में शामिल कराया। भाजपा में शामिल होने के बाद […]

---विज्ञापन---

Manpreet S Badal: पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मनप्रीत बादल के पार्टी में शामिल कराया।

भाजपा में शामिल होने के बाद मनप्रीत बादल ने कहा कि एक समय था पंजाब हिंदुस्तान का चांद हुआ करता था लेकिन आज पंजाब पिछड़ रहा है। इसलिए अगर कोई पंजाब को पटरी पर चढ़ा सकता है तो वो PM मोदी और उनकी टीम है।

---विज्ञापन---

वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल देशहित को सर्वोपरि रखते हैं। ये पूरे समय देश और विशेष कर पंजाब के बारे में सोचते हैं। मनप्रीत सिंह बादल के पार्टी में आने से पंजाब की सेवा में भाजपा अहम भूमिका निभाएगी

---विज्ञापन---

मनप्रीत बादल ने पार्टी के भीतर गुटबाजी को इस्तीफा का कारण बताया है। साथ ही उन्होंने गुटबाजी के लिए शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है।

---विज्ञापन---

मनप्रीत बादल ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को संबोधित एक पत्र में, मनप्रीत बादल ने लिखा है कि दिल्ली में पुरुषों की एक मंडली पंजाब में मामलों को चला रही है और इससे केवल गुटबाजी बढ़ी है। मनप्रीत ने लिखा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने अपने मामलों का संचालन किया है और निर्णय लिया है, विशेष रूप से पंजाब के संबंध में, वो निराशाजनक रहा है।

---विज्ञापन---

प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं मनप्रीत बादल

बता दें कि पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल पांच बार विधायक रहे हैं और दो बार राज्य के वित्त मंत्री भी रहे। पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बादल की लगातार अनुपस्थिति ने पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं को नाराज कर दिया। मनप्रीत बादल का पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के साथ कुछ मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है।

First published on: Jan 18, 2023 01:59 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola