PUBG की ऐसी दीवानगी! मां ने डांटा तो बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम

Uttar Pradesh News: आजकल के बच्चों को डांटना भी माता-पिता पर भारी पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पर PUBG खेलने के शौकीन एक बच्चे ने अपनी मां से नाराज होकर फांसी लगा ली।

PUBG Suicide News

सांकेतिक तस्वीर

Uttar Pradesh News: वीडियो गेम बच्चों की आदत में शुमार होते जा रहे हैं। कई ऐसे मामले सामने आते हैं जब माता-पिता अपने बच्चों को गेम खेलने से रोकते हैं तो बच्चे गलत कदम तक उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया है, जहां पर 10वीं के छात्र ने गेम खेलने से मना करने पर फांसी लगा ली। इस घटना के बाद से बच्चे की मां को अभी तक होश नहीं आया है।

मां की डांस से था नाराज

झांसी के एरच थाना के मलाही टोला निवासी गोकुल केवट पत्नी और दो बेटों के साथ खेत में मकान बनाकर रहते हैं। परिवार का छोटा बेटा सरमन (14) दसवीं क्लास का छात्र है। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे सरमन मोबाइल पर पबजी खेल रहा था। जब उसकी मां ने देखा तो उसको पहले तो फोन रखने को कहा, फिर मोबाइल छीनने की धमकी दी। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकलकर खेतों की तरफ चला गया।

पेड़ से लटका मिला शव

सरमन को घर से निकले जब काफी वक्त हो गया तो उसको तलाशते हुए मां खेत पर पहुंची। इस दौरान तक सरमन ने फांसी नहीं लगाई थी। उसने देखा कि मां उसके पीछे आ रही है तो वह बबूल के पेड़ पर जा चढ़ा और फंदा लगाकर लटक गया, बेटे को इस हालत में देख मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां पर जमा हो गए। गांव वालों ने सरवन को पेड़ से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस सब के बाद से ही मां की हालत भी ठीक नहीं है।

इस घटना की सूचना पुलिस को दो दी गई। मौके पर एरच थाना प्रभारी नीलेश कुमारी पहुंची। थाना प्रभारी नीलेश कुमारी का कहना है कि परिजनों ने बताया बच्चे को गेमिंग की लत थी। इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ