UP के इस शहर में दुकानदारों का महिलाओं के लिए फरमान, कहा- चेहरा दिखाओ तभी मिलेगी एंट्री

Jhansi Shopkeepers Order: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सुनारो ने महिलाओं के लिए एक फरमान जारी कर दिया है. दुकानदारों ने बुर्का, नकाब या घूंघट में आने वाली महिलाओं को दुकानों में एंट्री देने पर रोक लगा दी है. इसके लिए दुकानदारों ने एक नोटिस भी चिपका दिया है.

Jhansi Shopkeepers

सर्राफा व्यापार मंडल से दुकानदारों की सहमति से फैसला किया है.

Jhansi City Shopkeepers Order: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के दुकानदारों ने महिलाओं के लिए एक फरमान जारी किया है. दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर नोटिस चिपका दिया है कि घूंघट, नकाब या बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं को दुकान में एंट्री नहीं मिलेगी. अगर उन्हें दुकान के अंदर आना है तो चेहरा दिखाना होगा, बुर्का-नकाब या घूंघट हटाना होगा.

विज्ञापन

यह अपील झांसी के सीपरी सराफा व्यापार मंडल के निर्देश पर की गई है और सभी सुनारों को निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है, इसलिए सुनारो ने दुकानों के बाहर नोटिस लगा दिया है. वहीं सराफा व्यापार मंडल और दुकानदारों ने यह फैसला आए दिन होने वाली चोरी और लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए लिया है, क्योंकि दुकानदारों का नुकसान होता है.

विज्ञापन

नकली गहनों से सतर्क रहने की सलाह

बता दें कि सीपरी सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने गहनों की खरीद को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा है. साफ-साफ निर्देश दिए गए हैं कि सभी सुनार सोने-चांदी के गहनों को जांचने परखने के बाद ही खरीदें. नकली आभूषणों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. इसके साथ ही सुनार अपनी दुकानों में उन महिलाओं को न आने दें, जो घूंघट में आती हैं. नकाब पहनकर आती हैं या बुर्का पहनकर आती हैं. अगर महिलाएं अपना चेहरा दिखाती हैं, तभी उन्हें दुकान के अंदर आने दिया जाए.

विज्ञापन

दुकानदारों ने लगाए अंदर-बाहर नोटिस

बता दें कि व्यापार मंडल की अपील के बाद सुनारों ने दुकानों के बाहर और अंदर नोटिस लगा दिए हैं. नोटिस में महिलाओं के लिए अपील भरा संदेश लिखा है कि दुकान के अंदर चेहरा खुला रखकर ही आएं. मुंह छिपाकर आने वालों को दुकान के अंदर नहीं आने दिया जाएगा. चोरी और लूटपाट की घटनाओं से बचने के लिए ऐसी अपील अनिवार्य है. अगर दुकानदार अपने स्तर पर सतर्क रहेंगे तो उन्हें चोरी-लूटपाट से नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा, क्योंकि पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ