Uttar Pradesh Crime News: (नितिश कुमार, जौनपुर) उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक ताइक्वांडो खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। मामला थाना गौराबादशाहुपर इलाके के गांव कबीरूद्दीन का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव उर्फ छोटू पुत्र रामजीत के तौर पर हुई है। मृतक माता-पिता की इकलौती संतान थी। हत्या के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है। हत्या की सूचना के बाद एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा, केराकत के सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। गांव में तनाव का माहौल है। जिसके बाद बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।
ये भी पढ़ेंः नशेड़ी युवती ने मचाया हड़कंप! 20 लोग HIV पॉजिटिव, पत्नियां भी हुईं संक्रमित
हमले में अनुराग का सिर धड़ से अलग हो गया। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। परिजनों का आरोप है कि युवक को दौड़ाकर तलवार से हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के अनुसार दोनों पक्षों में 40 वर्षों से चल रहे जमीन विवाद में रमेश व लालता ने युवक पर हमला किया। कबीरूद्दीनपुर गांव जनपद मुख्यालय से सिर्फ 7 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, हत्या के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार जितनी कमजोर व निष्क्रिय हो रही है। अपराधी उतने ही ताकतवर और सक्रिय हो रहे हैं। जो सही नहीं है।
बताया जा रहा है कि अनुराग अपने घर के बाहर खड़े होकर ब्रश कर रहा था। तभी आरोपियों ने हमला किया। वारदात के बाद परिवार में कोहराम मचा है। हत्यारों की तलाश में यूपी पुलिस ने कई टीमें लगाई हैं। एसपी का दावा है कि जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद कोर्टरूम में बवाल क्यों मचा? वकीलों ने की तोड़-फोड़ और जलाई चौकी, आज ठप किया काम
संबंधित खबरें
UP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
5 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
21 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
21 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines