Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड, 30 करोड़ से अधिक कैश बरामद

IT raid in Agra: आयकर विभाग की टीम पिछले 5 घंटे से जूता कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इस दौरान टीम ने करोड़ों रुपए के दस्तावेज बरामद किए हैं।

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: May 18, 2024 21:55
IT raid in Agra At Shoe Businessmen
रेड में बरामद हुआ कैश

IT raid in Agra: आगरा में आयकर विभाग ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए 3 जूता कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार 5 घंटे से रेड जारी है। वहीं अब तक 30 करोड़ से अधिक कैश बरामद हो चुके हैं। इसके साथ ही आईटी की टीम ने कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। विभाग को सूचना मिली थी कि जूता कारोबारी टैक्स चोरी कर रहे हैं। इसके बाद दोपहर 3 बजे आयकर विभाग के अफसर तीनों कारोबारियों के शोरूम पहुंचे और खरीदारी करने आए लोगों को बाहर निकालकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल रेड जारी है। आयकर विभाग की टीमें फाइलें और डिवाइस चेक कर रही हैं। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें जूता कारोबारियों के घरों पर भी सर्च अभियान चला रही है।

ये तस्वीर वीके शूज की है। यहां पर भी इनकम टैक्स की टीम की रेड पड़ी है।

---विज्ञापन---

अपडेट की जा रही है।

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2024 09:17 PM

संबंधित खबरें