IT Raid: दिल्ली, यूपी से लेकर पश्चिम बंगाल तक आयकर विभाग की छापेमारी; गोल्ड और रियल एस्टेट से जुड़ा है मामला
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

IT Raid: आयकर विभाग की ओर से गुरुवार को दिल्ली, यूपी से लेकर पश्चिम बंगाल तक छापेमारी की है। आरोप है कि सोने (Gold) की खरीद-फरोख्त से कमाए गए अवैध पैसे को रियल एस्टेट कारोबार में निवेश किया जा रहा था। हालांकि विभाग की कार्रवाई (IT Raid) अभी भी जारी है।
जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर सोने की खरीद-फरोख्त में शामिल सराफा व्यापारियों और जौहरियों के प्रतिष्ठानों समेत अन्य कई ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान कथित तौर पर लेनदेन के माध्यम से अवैध रूप से कमाए पैसे का उपयोग रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए किया गया है।
सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग ने यह छापेमार कार्रवाई उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दिल्ली समेत कई शहरों में 17 ठिकानों पर की जा रही है। आयकर विभाग की टीम ने कानपुर में दो कारोबारियों के घर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: