क्या IMA को है सिक्योरिटी का खतरा? देहरादून में इस्लामिक इंस्टीट्यूट के लिए 20 एकड़ जमीन आवंटन पर मचा बवाल

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) के पास मौजूद करीब 20 एकड़ जमीन विवादों में आ गई है. असल में नया विवाद जमीन के ट्रांसफर को लेकर शुरू हुआ है. कथित तौर पर यह जमीन एक इस्लामिक एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन बनाने के लिए आवंटित की गई थी, जो जांच के दायरे में आ गई है. वहीं, अब यह भी आरोप लगे हैं कि इस जमीन पर प्लॉट काटकर लोगों को बसाया जा रहा है.

uttrakhand news

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) के पास मौजूद करीब 20 एकड़ जमीन विवादों में आ गई है. असल में नया विवाद जमीन के ट्रांसफर को लेकर शुरू हुआ है. कथित तौर पर यह जमीन एक इस्लामिक एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन बनाने के लिए आवंटित की गई थी, जो जांच के दायरे में आ गई है. वहीं, अब यह भी आरोप लगे हैं कि इस जमीन पर प्लॉट काटकर लोगों को बसाया जा रहा है.

विज्ञापन

कथित तौर पर यह जमीन करीब दो दशक पहले उस वक्त की कांग्रेस सरकार ने अलॉट की थी. एजेंसी के अनुसार, विकासनगर सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट विनोद कुमार की शुरुआती जांच में IMA के पाल धौलास इलाके में मौजूद जमीन के प्लॉट को अब लोगों को छोटे-छोटे प्लॉट में बेचा जा रहा है, जिससे मिलिट्री ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन की सिक्योरिटी को खतरा है.

विज्ञापन

वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का भी बयान सामने आया है. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘उनकी सरकार इस मामले में सख्त एक्शन लेगी. उन्होंने आगे कहा, इस मामले में ये साफ है कि ये लोग (कांग्रेस), जो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, अगर सत्ता में आते तो उसी दिशा में आगे बढ़ते. हम सख्त एक्शन लेंगे.’

इसके अलावा इस मामले पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान भी आया है. उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘यह 2004 का पुराना केस है, जब नारायण दत्त तिवारी मुख्यमंत्री थे. उसके बाद बीजेपी कई बार सत्ता में आई और वे इस अलॉटमेंट को कैंसल कर सकते थे.’

विज्ञापन

बीजेपी विधायक और राज्य पार्टी प्रवक्ता विनोद चमोली ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले से जुड़ी रिपोर्ट्स ने एक बार फिर से कांग्रेस सरकारों की खतरनाक साजिशों को सामने ला दिया है. उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया और कहा कि क्या तिवारी सरकार के दौरान दी गई जमीन हरीश रावत की देख रेख में इस्लामिक यूनिवर्सिटी बनाने के लिए थी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ