ताजमहल को शिव मंदिर बताएं... प्रवीण तोगड़िया के बिगड़े बोल, बोले- मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई गईं

Praveen Togaida on Tajmahal: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिंदुओं से तीन बच्चे पैदा करने की अपील की।

Praveen Togadia Call Taj Mahal Shiva Temple

Praveen Togadia

Praveen Togadia Call Taj Mahal Shiva Temple: यूपी के हाथरस में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि वे कम से कम तीन बच्चे पैदा करें, क्योंकि एक बच्चा पैदा करने से हिंदू समाज का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। प्रवीण तोगड़िया ने कहा, यदि हिंदू केवल एक बच्चा पैदा करेगा, तो वह मिट जाएगा। तीन बच्चे पैदा करने से ही हिंदू समाज बच सकता है।

विज्ञापन

ताजमहल को बताया मंदिर

हाथरस के आगरा रोड स्थित एक कार्यकर्ता के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में तोगड़िया ने ताजमहल को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने इसे एक प्राचीन शिव मंदिर बताया और कहा कि ताजमहल सहित देश की कई मस्जिदें मंदिरों को तोड़कर बनाई गई हैं। उन्होंने इन सभी स्थानों को हिंदू धरोहर के रूप में पुनः स्थापित करने की मांग की।

विज्ञापन

हिंदू समाज को संगठित रहने का संदेश

तोगड़िया ने हिंदू समाज को अधिक बच्चे पैदा करने और संगठित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए जनसंख्या संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। प्रवीण तोगड़िया अपने एक दिवसीय दौरे के तहत हाथरस पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।

विज्ञापन

बयान पर उठे सवाल

प्रवीण तोगड़िया के इन बयानों के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। ताजमहल को मंदिर बताने और तीन बच्चों की अपील को लेकर उनके बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर भी बड़ा बयान दिया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बांग्लादेश के चार टुकड़े करने के लिए सेना को आदेश देने की तैयारी भारत सरकार करे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ