29 घंटे, 20 स्टॉपेज, 1552KM दूरी… कब से दौड़ेगी अयोध्या से भावनगर को जोड़ने वाली ट्रेन?

Bhavnagar to Ayodhya Train: गुजरात से उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेल मंत्रालय ने एक नई ट्रेन की घोषणा की है, जो अयोध्या को भावनगर से जोड़ेगी। ट्रेन का रूट, नंबर, स्पीड और दूरी की जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि ट्रेन कब से चलेगी?

Indian Railways | Bhavnagar to Ayodhya Train | Express Train

उत्तर प्रदेश को सीधे गुजरात से जोड़ने के लिए नई ट्रेन की घोषणा की गई है।

Bhavnagar to Ayodhya Express Train: उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट से गुजरात के भावनगर से जोड़ने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा आज रेल मंत्रालय ने की। अब तक श्रद्धालुओं को भावनगर से अयोध्या तक जाने के लिए पहले अहमदाबाद या सूरत जंक्शन तक जाना पड़ सकता है, जहां से अयोध्या के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं, लेकिन अब लोगों को अयोध्या कैंट से ही भावनगर तक जाने की ट्रेन मिली जाएगी। रेल मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि ट्रेन शुरू करने का मकसद गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लंबी दूरी की कनेक्टिविटी बढ़ाना है।

क्या होगा ट्रेन का नंबर और शेड्यूल?

रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, भावनगर-अयोध्या कैंट-भावनगर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19201/19202 की घोषणा की गई है। ट्रेन नंबर 19201 करीब 1552 किलोमीटर का सफर तय करके 28 घंटे 45 मिनट में भावनगर से अयोध्या कैंट तक पहुंचाएगी। इस दौरान ट्र्रेन की स्पीड 54.13 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वहीं ट्रेन नंबर 19202 30 घंटे 15 मिनट में अयोध्या कैंट से भावनगर पहुंचेगी और इस दौरान ट्रेन की स्पीड 51.31 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह ट्रेन अयोध्या कैंट पहुंचने से पहले वडोदरा, अजमेर, जयपुर, कानपुर और लखनऊ शहरों से भी गुजरेगी।

कब से चलेगी ट्रेन और कितने स्टॉपेज?

रेलवे की ओर से बताया गया है कि 11 अगस्त से भावनगर से और 12 अगस्त से अयोध्या कैंट से ट्रेन की चलेगी। वहीं यह ट्रेन सप्ताह में एक बार चलेगी, जिसमें AC 2-टियर, AC 3-टियर, स्लीपर क्लास, जनरल क्लास और पार्सल/सामान वैन समेत 22 कोच होंगे। ट्रेन का रखरखाव भावनगर में होगा। ट्रेन आवाजाही करते समय भावनगर पारा, धोला जंक्शन, बोटाद, लिम्बडी, वीरमगाम, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या कैंट में रुकेगी।

अयोध्या के लिए अन्य ट्रेंने

बता दें कि अयोध्या तक आने के लिए सबसे नजदीकी ट्रेन सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12479/12480) है, जो जोधपुर से बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) तक चलती है और रास्ते में भावनगर को कवर करती है। हालांकि यह ट्रेन अयोध्या को सीधे कनेक्ट नहीं करती, लेकिन रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों अहमदाबाद या वडोदरा से अन्य ट्रेनों के जरिए अयोध्या पहुंचा जा सकता है। अयोध्या से नई दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, या अन्य रेलवे स्टेशनों के लिए कई ट्रेनें उपलब्ध हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस (22426) नई दिल्ली से अयोध्या तक जाती है, जो 8 घंटे 20 मिनट में 607 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलती है। अंत्योदय एक्सप्रेस (22922) ट्रेन गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस तक जाती है, जो अयोध्या से गुजरती है और 2026 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ