इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन की हालत स्थिर, कूल्हे और जांघ की हड्डी की हुई सर्जरी

Noida News: अमरोहा में सोमवार को पवनदीप को गंभीर हालत में सेक्टर-62 स्थित नोएडा के फोर्टिस अस्पताल भर्ती कराया गया है। मंगलवार को पवनदीप के कूल्हे और जांघ की हड्डी की सर्जरी की गई है। इसके बाद भी पवनदीप की हालत स्थिर बनी हुई है।

Indian Idol winner Pawandeep Rajan

Indian Idol winner Pawandeep Rajan

विज्ञापन

Noida News: इंडियन आइडल विजेता उत्तराखंड निवासी पवनदीप का अमरोहा में एक्सीडेंट हो गया था। यह घटना में रविवार देर रात की बताई जा रही है। सोमवार को पवनदीप को गंभीर हालत में सेक्टर-62 स्थित नोएडा के फोर्टिस अस्पताल भर्ती कराया गया है। मंगलवार को पवनदीप के कूल्हे और जांघ की हड्डी की सर्जरी की गई है। इसके बाद भी पवनदीप की हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पवनदीप के अभी एक या दो सर्जरी ओर की जा सकती है।

ऑर्थोपेडिक टीम कर रही इलाज

Advertisment

अमरोहा में सड़क हादसे में घायल टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की पहली हेल्थ अपडेट सामने आ गई है। उनका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को पवनदीप की कुल्हे और जांघ की हड्डी की सर्जरी हो गई। हेल्थ अपडेट के मुताबिक, मंगलवार देर रात तक पवनदीप की एक या दो सर्जरी ओर की जाएगी। इसके बाद ही उनकी हालत में सुधार हो पाएगा।

परिजनों से की बात

पवनदीप राजन का इलाज ऑर्थोपेडिक टीम की देखरेख में किया जा रहा है। ऑर्थोपेडिक टीम के मुताबिक, उनके कई फ्रैक्चर हैं। फिलहाल वे होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने अपने परिजनों से भी बात की है।

विज्ञापन

अस्पताल का बयान

सड़क दुर्घटना के बाद पवन दीप राजन को 5 मई को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके परिणामस्वरूप कई अंग फ्रैक्चर हो गए थे। वह ऑर्थोपेडिक्स टीम की देखरेख में है और उसके कूल्हे और जांघ की हड्डी की सर्जरी हुई है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ