इंडियन आर्मी के अफसर ने पहले नाइट बार में पहले शराब पार्टी की, फिर गर्लफ्रेंड को लेकर निकला तो कार में उसने सेक्स की डिमांड की। इनकार कर दिया तो वह गाली गलौज करने लगी। विवाद के बीच अफसर का पारा चढ़ गया और उसने लड़की की हथौड़े मार-मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें आर्मी अफसर की प्रेम कहानी और वह कैसे गर्लफ्रेंड का कातिल बन गया…
आरोपी का नाम उत्तराखंड के देहरादून में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू उपाध्याय (42) है। मृतका से उसकी पहचान पश्चिम बंगाल में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। दोनों सिलीगुड़ी में साथ रहते थे। लड़की सिलीगुड़ी में एक क्लब में डांसर थी। देहरादून के ट्रांसफर के बाद अफसर ने गर्लफ्रेंड का भी बुला लिया और एक मकान किराए पर दिला दिया। दोनों में अवैध संबंध भी थे, लेकिन साढ़े 3 साल पुरानी इस प्रेम कहानी का अंत हो गया।
यह भी पढ़ें: IAS के प्यार और धोखे की कहानी; IPS से शादी, दिल्ली की युवती से संबंध, अबॉर्शन, डेढ़ करोड़ की डिमांड
पुलिस पूछताछ में बताई हत्या की कहानी
देहरादून में ही रायपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सौड़ा सरोली में सड़क किनारे बनी नाली में लड़की का शव मिला, जो खून से लथपथ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इलाके में लगी CCTV फुटेज खंगाली तो आरोपी का सुराग मिला। पूछताछ में आरोपी कर्नल ने कई राज खोले। उसने बताया कि वह गर्लफ्रेंड को बार में लेकर गया था। वहां दोनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद वह उसे कार में लेकर जाने लगा तो संबंध बनाने की कोशिश की।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि गर्लफ्रेंड फिजिकल होने से इनकार कर रही थी। बार-बार मना करने पर उसका पारा चढ़ गया और उसने गर्लफ्रेंड पर हथौड़े से एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ वार किए। उसकी मौत होने के बाद शव को नाली में फेंककर अपने घर चला गया। पत्नी को भी अवैध संबंधों का पता चल गया था। गर्लफ्रेंड श्रेया भी पत्नी की तरह रहने की जिद करने लगी थी। दोनों के बीच बुरी तरफ फंस गया था कि विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें: रंगीन मिजाज बहू…पैसे लेकर ससुर से संबंध बनाती थी, विदेश जाने को पैसे न दिए तो काट दिया प्राइवेट पार्ट
पत्नी को लग गई थी अवैध संबंधों की भनक
लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि उसने 4 अगस्त को ही देहरादून में जॉइन किया। पंडितवाड़ी में मकान है। पोस्टिंग से करीब डेढ़ माह पहले श्रेया को ले आया था। पहले होटल में कमरा दिलाया, लेकिन वह महंगा पड़ रहा था तो क्लेमनटाउन में फ्लैट किराये पर दिला दिया। करीब 2 महीने पहले पत्नी को अवैध संबंधों की भनक लग गई थी। किसी तरह पत्नी को भरोसा दिलाया कि श्रेया को वापस भेज दूंगा, लेकिन वह उसके पास पहुंच गई और उसके साथ काफी झगड़ा किया।
आरोपी ने बताया कि पत्नी से झगड़े के बाद श्रेया पैसे मांगने लगी थी। गाली गलौज करती थी। शराब की डिमांड करती थी। वह सेना मुख्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई करवाने की धमकी देने लगी थी। तंग आकर उसने श्रेय को ठिकाने लगाने की साजिश रची। इसके लिए हथौड़ा और बाथरूम क्लीनर गाड़ी में पहले ही रख लिया था। लाश फेंकने से पहले चेहरे पर बाथरूम क्लीनर फेंक दिया था, लेकिन वह बारिश में धुल गया और उसका चेहरा खराब नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: वह मुझे गंदे तरीके से छू रहा था, हाथ फेर रहा था…फ्लाइट में छेड़छाड़ की शिकार महिला ने सुनाई आपबीती
जवान से लेफ्टिनेंट कर्नल बना था आरोपी
आरोपी ने बताया कि राजपुर रोड पर क्लब में वह दोनों गए थे। शराब पीने के बाद दोनों पहले ISBT गए। इसके बाद घंटाघर, बल्लूपुर, डोईवाला होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। यहां से थानो की तरफ जाते समय रास्ते में श्रेया की हत्या कर दी। बता दें कि रामेंदू सेना में बतौर जवान भर्ती हुआ। ACC के जरिए 2010 में लेफ्टिनेंट कर्नल बना। 2019 में शादी और उसके बाद एक बेटा हुआ। पत्नी देहरादून के पंडितवाड़ी में ही पेइंग गेस्ट भी चलाती है।
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
18 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
19 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
20 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
22 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
23 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines