मथुरा के किसान को 30 करोड़ और अलीगढ़ के मजदूर को 4 करोड़ का नोटिस, जानें वजह

उत्तर प्रदेश के मथुरा और अलीगढ़ में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। आयकर विभाग की बड़ी लापरवाही से एक किसान और मजदूर को करोड़ों रुपये के नोटिस मिले हैं। किसान ने मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। दोनों मामले क्या हैं, विस्तार से इनके बारे में जानते हैं?

Uttar Pradesh News

अपने नोटिस के बारे में जानकारी देते सौरभ कुमार।

मातुल शर्मा, मथुरा

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मथुरा और अलीगढ़ जिले में आयकर विभाग की चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मथुरा के औरंगाबाद इलाके के दामोदरपुर निवासी किसान सौरभ कुमार को आयकर विभाग ने 30 करोड़ रुपये का नोटिस थमा दिया है। इतनी बड़ी रकम का नोटिस देखकर पीड़ित किसान के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से कर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान सौरभ कुमार को 2022 में भी ऐसा ही आयकर विभाग का 14 करोड़ का नोटिस आया था। उस समय उन्होंने नोटिस को लेकर कोई शिकायत नहीं की थी। इसके बाद अब 26 मार्च को आयकर विभाग का 30 करोड़ रुपये का नोटिस उनके घर आया है।

विज्ञापन

पैन नंबर का किया गया दुरुपयोग

सौरभ कुमार ने अपने परिचितों से नोटिस की जांच-पड़ताल करवाई तो पता चला कि उनके पैन नंबर का दुरुपयोग करके किसी ने 2 जीएसटी नंबर ले लिए। इसके बाद फर्जीवाड़ा करके एक फर्म खोल ली। इस बात की जानकारी मिलने पर सौरभ कुमार हैरान रह गए और उन्होंने इसकी लिखित शिकायत एसपी सिटी अरविंद कुमार से की है। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इतनी बड़ी रकम का नोटिस किसान को मिलने का मामला चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि आयकर विभाग इस मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है?

विज्ञापन

200 रुपये कमाने वाले शख्स को भी नहीं बख्शा

अलीगढ़ में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाले राजकुमार को भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 4 करोड़ रुपये का नोटिस थमाया है। नोटिस मिलने के बाद राजकुमार के परिवार ने इसकी जानकारी दी। राजकुमार थाना चंडौस इलाके के गांव दौरउ चांदपुर के रहने वाले हैं। राजकुमार ने कहा कि उसने कभी अपनी जिंदगी में 4 लाख रुपये नहीं देखे, 4 करोड़ की तो बात ही दूर है। वे भट्ठे पर 6 हजार रुपये महीने की नौकरी करते हैं। पीड़ित ने आयकर विभाग और सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें न्याय दिलवाया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ