इमरान मसूद पर MP-MLA कोर्ट में आरोप तय! PM मोदी के खिलाफ बोटी-बोटी वाले बयान पर एक्शन

Imran Masood News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ ‘बोटी-बोटी’ बयान मामले में कोर्ट ने आरोप तय किए हैं। मसूद पर 5 साल से ज्यादा की सजा की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Imran Masood

Imran Masood News: सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किया है। 10 साल पहले इमरान मसूद ने देवबंद इलाके के गांव लाभकारी में PM मोदी पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने धमकाते हुए कहा था ‘नरेंद्र मोदी यहां आए, तो बोटी-बोटी कर दी जाएगी। गुजरात में 4 फीसद मुसलमान हैं और सहारनपुर में 42 फीसद हैं। उन्होंने ये बयान 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान दिया था।

2014 में दिया था बयान

सरकारी वकील गुलाब सिंह ने जानकारी दी कि देवबंद के गांव लबकरी में इमरान मसूद ने PM मोदी के खिलाफ बोटी-बोटी वाला बयान दिया था। इस मामले में विशेष न्यायाधीश MP-MLA मोहित शर्मा की कोर्ट में 19 लोगों के बयान दर्ज किए गए। अब MP-MLA कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ कोर्ट ने ये आरोप 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए ‘बोटी-बोटी’ बयान को तय किए हैं।

उस वक्त नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और बीजेपी नेता थे। आपको बता दें कि इस मामले में इमरान मसूद पर 5 साल से अधिक की सजा की धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं। इस मामले में इमरान मसूद की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि इसके बाद उनकी संसद सदस्यता पर खतरा आ गया है।

इस दौरान इमरान मसूद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। उस वक्त पीएम मोदी के अलावा उन्होंने बसपा के दो विधायकों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 2014 को तत्कालीन कोतवाली देवबंद प्रभारी कुसुम वीर सिंह ने मसूद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जो भारतीय दंड संहिता की धारा 295 A (जानबूझकर कर वैसी बात कहना जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती हो या समाज में द्वेष की स्थिति पैदा होती हो) के तहत दर्ज हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ