UP उपचुनाव की कमान संभालेगा RSS, मथुरा में भागवत-योगी की मुलाकात के क्या मायने?

CM Yogi Aditya Nath Meet RSS Mohan Bhagwat: यूपी में उपचुनाव से पहले संघ रणनीति बनाने में जुटा है। इसी क्रम में मंगलवार को संघ प्रमुख और सीएम योगी के बीच मथुरा में मुलाकात हुई। ऐसे में आइये जानते हैं दोनों की इस मुलाकात के क्या सियासी मायने है।

CM Yogi Aditya Nath Meet RSS Mohan Bhagwat in Mathura Up By Election 2024

CM Yogi Aditya Nath Mohan Bhagwat Meeting

UP By Election 2024: उत्तरप्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर सपा और बीजेपी तैयारियों में जुटे हैं। सपा ने अब तक 7 सीटों पर उम्मीदवार तय भी कर लिए हैं, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर चुकी है। खबर है कि पार्टी एक दो दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। सूत्रों की मानें तो संघ भी यूपी में एक्टिव हो गया है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए मथुरा में हैं। वे 10 दिन के लिए मथुरा के प्रवास पर हैं। इस दौरान सीएम योगी ने संघ प्रमुख से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच उपचुनाव में वोटिंग बढ़ाने, बूथ प्रबंधन के जरिए वोटरों को एकजुट करने और चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक हुई। इस बात से सभी वाकिफ है कि बीजेपी की सफलता में संघ की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण होती है।

हरियाणा में चुनावी सफलता संघ के कारण

हरियाणा चुनाव में संघ की रणनीति से ही बीजेपी को जीत मिली है, इसका खंडन कई रिपोर्ट में हो चुका है। अब संघ झारखंड, महाराष्ट्र के साथ-साथ यूपी में बीजेपी की जीत के रणनीति बनाने में जुटा है। यूपी में संघ ग्रुप में बैठकें आयोजित कर पार्टी की रणनीति और योजनाओं से लोगों को अवगत कराएगा। इसके साथ ही बूथ प्रबंधन और वोटरों को बूथ तक लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यूपी में इस रणनीति पर काम करेगा संघ

संघ यूपी में हिंदुत्व के कोर एजेंडे पर काम कर पार्टी की सफलता तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। संघ हिंदू वोटर्स को एकजुट करने, ओबीसी और दलित वोटर्स में पैठ बनाने समेत कई मुद्दों पर काम करेगा। इसके लिए टोलियां बनाकर डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा दलित क्षेत्रों में सहभोज समेत कई कार्यक्रम चलाकर विपक्ष के दुष्प्रचार की हवा निकालने के लिए भी संघ काम करेगा। संघ यह रणनीति बनाने में जुटा है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी को कम वोट मिले, वहां वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर भी संघ का फोकस है। सीएम योगी ने संघ प्रमुख को सरकार के कामकाज और योजनाओं को लेकर भी जानकारी दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ