उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले की आरोपी मुस्कान का नाम सुनते ही लोगों को नीला ड्रम और सीमेंट याद आने लगता है. इस हत्याकांड ने कई पतियों के दिल में ऐसा खौफ भर दिया है कि नीला ड्रम का जिक्र होते ही वो सतर्क हो जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक मामला यूपी के बुलंदशहर से सामने आया, जहां एक शख्स ने पत्नी का फेसबुक पोस्ट पढ़ते ही बीवी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. जी हां, शख्स ने बताया कि पत्नी उसे भी जान से मारने की धमकी दिया करती थी.
पत्नी की जगह पति ने चुनी अपनी जान
बुलंदशहर के निवासी राजकुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि पत्नी के अवैध संबंधों और धमकियों से परेशान होकर उसने जान बचाने का फैसला लिया. घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, जहां शादी के बाद संबंधों के बीच हिंसा की आशंका ने लोगों को झकझोर दिया. राजकुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी के व्यवहार से उसे शक होता था. वह अक्सर झगड़ालू हो जाती और झूठ बोलकर प्रेमी के पास चली जाती. पिछले साल जुलाई में उसने छह माह के बच्चे को छोड़कर मायके चली गई.
यह भी पढ़ें: हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे दो संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली और नोएडा के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
बच्चे को छोड़ प्रेमी के साथ रहती थी पत्नी
राजकुमार का दावा है कि हकीकत में वह एक माह से प्रेमी के साथ रह रही थी. हर बार जब वह सबूत मांगता, तो पत्नी टाल जाती. हाल ही में फोन पर प्रेमी से बात करते हुए उसे पकड़ लिया. फोन चेक करने पर न्यूड तस्वीरें, फेसबुक पर शेयर हत्याओं की कहानियां, ‘सीमेंट और ड्रम’ जैसा पोस्ट मिला. सबसे डरावना था उसकी अपनी फोटो पर लिखा ‘नीला ड्रम और सीमेंट’. राजकुमार ने इसे हत्या की साजिश माना.
नीले ड्रम में बंद करने की धमकी देती थी पत्नी
राजकुमार ने कहा कि झगड़ों के दौरान पत्नी नीला ड्रम में बंद करने की धमकी देती. फोन छीनने के बाद तो बोली, ‘तुम चारों भाइयों को मार दूंगी.’ वह न खाना बनाती, न कपड़े धोती, बच्चे के गंदे कपड़े फेंक देती. पूछने पर खुलकर बोली कि प्रेमी के साथ रहना चाहती है. राजकुमार ने थाने में शिकायत की तो पत्नी ने प्रेमी चुनने का फैसला सुना दिया. इसके बात खुद पति ने पत्नी के प्रेमी से मुलाकात की और फिर उसे छोड़ दिया. एसएचओ ने बताया कि मामला आपसी सहमति से सुलझ गया है, लेकिन निगरानी रखी जाएगी.
यह भी पढ़ें: ईद-नवरात्र से पहले यूपी अलर्ट! CM योगी ने लगाई अधिकारियों की क्लास
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
9 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
10 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
11 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
13 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
13 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
15 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
16 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines