माता-पिता को खो देने का दर्द हर किसी के लिए बुरे सपने जैसा होता है, लेकिन ये कलयुग है, यहां कुछ भी हो सकता है. लखनऊ में एक ऐसी इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. एक बेटे ने अपने पिता के शव को देखकर उनकी मौत का शोक मनाने की बजाय सबसे पहले कागज निकाले, ताकि वो ज़मीन पर कब्ज़ा करने के लिए उनके अंगूठे का निशान ले सके.
ये भी पढ़ें: ‘नहाया, कॉफी पी, डांस किया’, चोर ने चार घंटे शोरूम में की मस्ती; फिर ले भागा 5 लाख की बाइक
क्या है मामला?
ये मामला लखनऊ के खरावहा गांव का है, जहां जुलाई महीने में 75 साल के बुजुर्ग छत्रपाल की मौत के बाद उनके बेटों ने ये शर्मनाक हरकत की. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जानकारी के मुताबिक, 2023 में छत्रपाल को उनके बेटे महेंद्र और बहू लक्ष्मी ने उनके पुश्तैनी घर से उन्हें बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद से वो अपनी बेटियों के साथ रह रहे थे. पीड़ित की बेटी सुमन ने बताया कि उनके भाई और भाभी उनके पिता को बार-बार परेशान करते थे. घर से निकाले जाने के बाद वो अपनी बेटियों पर ही आश्रित थे. परिवार के मुताबिक, छत्रपाल ने अपनी 6.5 बीघा में से एक-एक बीघा ज़मीन अपनी तीनों बेटियों के नाम कर दी.
इलाज के बहाने पिता को गांव लाया
छत्रपाल अपने बेटे और बहू से इस कदर नाराज़ थे कि उन्होंने अखबार में एक नाटिस जारी कर महेंद्र और उसकी पत्नी को चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया . उनकी बेटी सुमन ने बताया कि 7 जुलाई को पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद महेंद्र को जानकारी दी गई. खबर मिलते ही वो लखनऊ पहुंचे और पिता को ये कहते हुए गांव वापस ले आए कि वो उनका इलाज कराएंगे. लेकिन ठीक दो बाद 9 जुलाई को छत्रपाल की मौत हो गए. जब महेंद्र की बहनें वहां पिता के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचीं तो उनके साथ बदसलूकी की गई. लेकिन सब रिश्तेदार और गांव वाले ये देखकर हैरान रह गए कि महेंद्र अपनी पिता की डेड बॉडी के पास बैठकर खाली कागजों पर उनके अंगूठे का निशान लेते दिखा.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में नौकरी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक शोषण, युवती ने SHO पर भी लगाए गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
14 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
15 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines