Bhole Baba Statement Hathras Stampede Case : उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 121 लोगों की जान चली गई थी। सत्संग में उपदेश देने वाले सूरजपाल यानी भोले बाबा ने हाथरस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो आया है उसे जाना ही है। भोले बाबा ने इस घटना के पीछे बड़ी साजिश का खुलासा किया।
जानें हाथरस घटना पर क्या बोला सूरजपाल?
सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी एएसआई से बातचीत करते हुए कहा कि मैं हाथरस की घटना से बेहद दुखी हूं, लेकिन जो होना तय है उसे कौन रोक सकता है? जो आया है उसे एक न एक दिन जाना ही है। उन्होंने साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि वकील डॉ. एपी सिंह और चश्मदीदों ने एक जहरीले स्प्रे के बारे में बताया है। यह सच है कि कुछ साजिश है। हमें एसआईटी और न्यायिक आयोग पर भरोसा है और उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी। मैं अभी कासगंज के बहादुर नगर में हूं।
यह भी पढ़ें : Hathras Stampede Incident पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी का आया बयान, भोले बाबा पर कही ये बात
भोले बाबा के वकील ने क्या कहा था?
इससे पहले सूरजपाल के वकील एपी सिंह ने भी दावा किया था कि हाथरस के सत्संग में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जहरीला पदार्थ छिड़कने से भगदड़ मची थी। इसे लेकर गवाहों ने मुझसे संपर्क किया और बताया कि 15-16 लोग जहरीले पदार्थ के डिब्बे लेकर आए थे, जिन्हें उन्होंने भीड़ में खोला था। वकील ने यह भी कहा कि मैंने मारे गए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है और इससे पता चला है कि वे चोटों की वजह से नहीं, बल्कि दम घुटने से मरे हैं।
यह भी पढ़ें : हाथरस पहुंचा न्यायिक आयोग, सत्संग में मची भगदड़ की जांच, FIR पर पैनी नजर; राजनीतिक दलों से कनेक्शन!
हाथरस भगदड़ में क्या हुई कार्रवाई?
आपको बता दें कि हाथरस घटना में दर्ज एफआईआर में सूरजपाल का नाम नहीं है। जांच टीम ने सत्संग के मुख्य आयोजक देवप्रकाश मधुकर समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने इस घटना के लिए आयोजकों को दोषी ठहराया। साथ ही योगी सरकार ने एसडीएम, एक सर्कल अधिकारी और चार अन्य को निलंबित किया।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
12 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
17 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
22 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
22 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines