हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हरिद्वार में अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कुछ दिन पहले जारी हुआ था नोटिस

हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
haridwar news

पंकज कौशिक

हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया था, जिसकी मियाद खत्म होते ही आज बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। तनाव की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध मजारों के खिलाफ चल रहे बड़े अभियान के तहत यह कार्रवाई हो रही है। एसडीएम अजय वीर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर ने मजार को गिराना शुरू किया।

अवैध मजार को हटाने का नोटिस जारी किया था

जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले इस अवैध मजार को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, जिसकी टाइम लिमिट खत्म होने के बाद गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान तनाव की स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह कार्रवाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध मजारों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन

बता दें, पुलिस और प्रशासन की टीम ने 25 मार्च को हरिद्वार में अलग-अलग जगहों पर आठ मदरसों को सील किया था। इस दौरान इलाके में किसी भी तरह का माहौल खराब न हो, इसके लिए भी पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे।

ये भी पढ़ें-  4 बच्चों की हत्या करके पति ने दी जान, UP के शाहजहांपुर से सामने आई बड़ी खबर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola