4 बच्चों की हत्या करके पति ने दी जान, UP के शाहजहांपुर से सामने आई बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शख्स ने पत्नी से विवाद के चलते 4 बच्चों की हत्या कर ली और खुद भी सुसाइड कर ली। पांचों शव बरामद करके पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद की वजह भी सामने आई है।

crime news

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शख्स ने अपने 4 बच्चों की हत्या करके सुसाइड कर लिया। पांचों के शव बरामद करके पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गौटिया गांव की घटना है। वारदात पारिवारिक कलह के चलते अंजाम दी गई। फोरेंसिक लैब की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा लिए हैं।

विज्ञापन

बच्चों की हत्या गला रेतकर की गई। शख्स ने फंदा लगाकर जान दी। मरने वाले बच्चों की पहचान 10 साल की बेटी, 8 साल की बेटी, 7 साल के बेटे और 5 साल के बेटे के रूप में हुई। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मृतक की बीवी और पड़ोसियों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

क्यों खत्म हुआ परिवार?

मिली जानकारी के अनुसार, राजीव नामक शख्स के 4 बच्चे थे। उसकी पत्नी मायके गई तो वह नाराज हो गया। इसके चलते उसका पत्नी से विवाद भी हुआ। बीती रात उसके पिता पृथ्वीराज बाहर सोए थे। उसने कमरे को अंदर से बंद किया और चारों बच्चों की हत्या करके फंदा लगा लिया। सुबह जब पिता ने दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक वह नहीं उठा।

किसी अनहोनी की आशंका से उसने पड़ोसियों को बुलवाकर दरवाजा खुलवाया तो पांचों की लाश देखकर चीखने चिल्लाने लगा। पड़ोसियों ने पुलिस को वारदात के बारे में बताया। SP राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। चारों बच्चों के शव खून से सने थे। धारदार हथियार से उनका गला रेता गया था। राजीव ने बीवी की साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड की थी।

विज्ञापन

SP राजेश द्विवेदी ने बताया कि हत्या और सुसाइड का केस दर्ज किया है। मृतक के पिता और पत्नी के बयान दर्ज कर लिए हैं। पिता और पत्नी ने विवाद की पुष्टि की है। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि राजीव कई दिन से मानसिक तनाव में चल रहा था। इसके चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया। बीवी ने मायके जाने से नाराजगी की वजह भी पुलिस को बताई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ