UP Road Accident : उत्तर प्रदेश के हरदोई में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। रात में घर के बाहर सो रहे परिवार पर एक ट्रक पलट गया, जिससे 4 बच्चों समेत 8 लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह हादसा हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में चुंगी संख्या 02 के पास हुआ। एक परिवार अपनी झोपड़ी के बाहर सो रहा था। झोपड़ी से थोड़ी दूर पर स्थित सड़क से गंगा किनारे से बालू लेकर ट्रक हरदोई जा रहा था। भोर में अचानक से ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक परिवार के ऊपर जा पलटा। जबतक ट्रक के नीचे से परिवार को निकाला जाता तबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : बाराबंकी में बड़ा हादसा; नमाज पढ़कर लौट रहे 4 किशोरों को कार ने कुचला, देखने वालों की कांप गई रूह
हादसे में दामाद-बेटी समेत 8 की गई जान
इस हादसे में चार बच्चों, दामाद, बेटी और दंपती की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची जिंदा बची है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मल्लावां कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है कि किस वजह से यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें : Meerut Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 किलोमीटर तक घसीटा, देखें दर्दनाक VIDEO
एक बच्ची बची जिंदा
पुलिस ने जेसीबी और हाइड्रा की मदद से ट्रक को घटनास्थल से हटवाया और फिर शवों को बाहर निकाला। हादसे में जिंदा बची मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को छपकी लग गई थी, जिससे यह हादसा हो गया। यह भी कहा जा रहा है कि ओवरलोड ट्रक की स्पीड ज्यादा थी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पटल गई।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
19 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
27 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
5 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
15 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
16 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
16 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines