UP: बिजली वाले की बाइक में नहीं भरा पेट्रोल तो कर दी पंप की 'बत्ती गुल', जानें पूरा मामला

Hapur petrol pump power cut by lineman: पंप पर करीब 30 मिनट बिजली नहीं रही, जिससे यहां काम प्रभावित रहा। पंप प्रबंधकों ने किसी तरह लाइनमैन को समझा बुझाकर मामला शांत किया।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

विज्ञापन

No Helmet, No Fuel For Two-Wheeler: हापुड़ के एक पेट्रोल पंप पर बड़ा रोचक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां बिना हेलमेट पहने बाइक सुवार एक शख्स को पंप कर्मचारियों ने पेट्रोल देने से मना कर दिया। इससे नाराज शख्स ने पेट्रोल की लाइट काट दी। करीब 30 मिनट पंप पर लाइट नहीं रही। इसके बाद पेट्रोल पंप प्रबंधक और बिजली विभाग के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बता दें यूपी सरकार ने हाल ही में नया आदेश जारी किया है, इस आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि बिना हेलमेट पहने किसी दोपहिया सवार को पंप पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

बिना हेलमेट पहने युवक पंप पर पेट्रोल भरवाने आया

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला परतापुर रोड के श्रीजी फ्यूल पेट्रोल पंप का है। मंगलवार दोपहर पंप पर बाइक सवार युवक पेट्रोल भरवाने आया। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, इस पर पंप कर्मचारियों ने उसे पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। शख्स ने खुद को परतापुर पावर स्टेशन का लाइनमैन बताया और पेट्रोल नहीं देने पर पंप की बिजली काटने की धमकी दी।

Advertisment

युवक ने फोन कर करवाया शटडाउन

इसके बाद भी पंपकर्मियों ने उसे पेट्रोल नहीं दिया तो उसने बिजली स्टेशन फोन कर पहले शटडाउन करवाया। फिर पंप की बिजली काट दी। इसके बाद जब पंप प्रबंधक को इसका पता चला तो इस बात की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत करवाया गया। जिसके बाद बिजली सप्लाई वापस बहाल की गई।

बिजली के खंभे पर चढ़ गया युवक और पंप की बिजली काट दी

जानकारी के अनुसार पंप पर करीब 30 मिनट काम प्रभावित रहा। बिजली नहीं आने से पंप पर काम करने में परेशानी हुई। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया से मामला संज्ञान में आया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि शटडाउन होने के बाद पंप पर आया युवक खुद ही बिजली के खंभे पर चढ़ गया और उसने पंप की बिजली काटी थी।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ