4 सेकंड में 7 थप्पड़, महिला ने टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी को पीटा; पिटाई का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के एक टोल प्लाजा पर एक महिला की दबंगई का मामला सामने आया है। कार चालक महिला ने टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना टोल बूथ में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं?

Uttar Pradesh crime news

उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामे का मामला सामने आया है। गाजियाबाद की ओर से कार में सवार होकर आई एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। वारदात टोल बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक और फोटो भी वायरल है, जिसमें टोल कर्मचारी एक महिला और अन्य लोगों से अभद्रता करते दिख रहे हैं। टोल प्रबंधन के अनुसार फास्टैग की राशि खत्म होने के बाद महिला से कैश टोल मांगा गया था। इस पर वह भड़क गई और टोल कर्मचारी से बहस करने लगी। न्यूज24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

टोल कर्मियों में आक्रोश

देखते ही देखते मामला बढ़ गया और महिला ने टोल बूथ के अंदर घुसकर कर्मचारी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। महिला ने टोल कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। घटना के बाद टोल कर्मियों ने आक्रोश जताया। इस मामले में टोल कर्मियों ने कार्रवाई की मांग की है। टोल प्रबंधन के अनुसार अगर फास्टैग में बैलेंस नहीं है तो कैश टोल लिया जाता है, लेकिन महिला ने नियमों का उल्लंघन कर कर्मचारी से मारपीट कर डाली।

विज्ञापन

हाईवे पर लगा जाम

टोल प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पुलिस को अभी किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। विवाद के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने कहा कि अगर कोई शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ