Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामे का मामला सामने आया है। गाजियाबाद की ओर से कार में सवार होकर आई एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। वारदात टोल बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक और फोटो भी वायरल है, जिसमें टोल कर्मचारी एक महिला और अन्य लोगों से अभद्रता करते दिख रहे हैं। टोल प्रबंधन के अनुसार फास्टैग की राशि खत्म होने के बाद महिला से कैश टोल मांगा गया था। इस पर वह भड़क गई और टोल कर्मचारी से बहस करने लगी। न्यूज24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
देखते ही देखते मामला बढ़ गया और महिला ने टोल बूथ के अंदर घुसकर कर्मचारी पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। महिला ने टोल कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। घटना के बाद टोल कर्मियों ने आक्रोश जताया। इस मामले में टोल कर्मियों ने कार्रवाई की मांग की है। टोल प्रबंधन के अनुसार अगर फास्टैग में बैलेंस नहीं है तो कैश टोल लिया जाता है, लेकिन महिला ने नियमों का उल्लंघन कर कर्मचारी से मारपीट कर डाली।
हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर महिला ने टोल बूथ में घुसकर टोल कर्मी को चार सेकंड में सात थप्पड़ जड़ दिए। उत्तर प्रदेश की पुलिस हो या यहाँ की महिला थप्पड़ मारने में इनका कोई मुकाबला नहीं है pic.twitter.com/Wj6SOy5K7C
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) April 13, 2025
टोल प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पुलिस को अभी किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। विवाद के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने कहा कि अगर कोई शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 55 लाख गाड़ियां अवैध घोषित
यह भी पढ़ें:15 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन में बढ़ेगी गर्मी; मौसम विभाग का ताजा अपडेट
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।