Meerut: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में एक नहर के पास से हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने इन्हीं निष्क्रिय कर दिया है। मेरठ पुलिस के अनुसार एक प्रत्यक्षदर्शी ने सूचना दी कि मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के लोधीपुर क्षेत्र में नहर के पास एक बम जैसी वस्तु पड़ी है।
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजियाबाद से बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस की एक स्थानीय टीम मौके पर पहुंची और हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू की।
युवक ने देखा हैंड ग्रेनेड तो मच गया हड़कंप
मेरठ की सर्किल ऑफिसर रूपाली राय ने बताया कि गंगनहर के पास एक युवक ने हैंड ग्रेनेड को देखा था। युवक की सूचना पर काफी संख्या में आसपास के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने इलाका पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह बम लोधीपुर इलाके के पास बने पुल के नीचे पत्थरों में पड़ा था।
हैंड ग्रेनेड पर लिखा है एक नंबर, जांच शुरू
सीओ ने बताया कि पुलिस और बम निरोधक दस्ते की एक स्थानीय टीम मौके पर पहुंची थी। सेफ्टी पिन के साथ लगे बम को काफी एहतियात से उठा लिया। अधिकारी ने बताया कि इस हैंड ग्रेनेड पर एक नंबर है, लेकिन जंग लगने के कारण वह स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। सीओ रूपाली राय ने बताया कि बम को कब्जे में लिया गया है। उसे निष्क्रिय करने तक थाने में रखा गया है।
और पढ़िए –Noida Cylinder Blast: सेक्टर-8 में फटा गैस सिलेंडर, 12 दिन के नवजात समेत दो बच्चों की दर्दनाक मौत
डिफ्यूज के बाद थाने में रखवाया बम
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद बम निरोधक दस्ते के अधिकारी लाल सिंह भाटी ने बताया कि मेरठ में लोधीपुर इलाके की नहर के पास एक हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना पर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची थी। परीक्षित गढ़ और वहां बम को डिफ्यूज किया।
फटने के बाद इतने बड़े इलाके को कर देता तबाह
लाल सिंह भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह बम किसी सरकारी कारखाने में बनाया गया था। इसकी पहचान एसई-36 के रूप में हुई है। हमें नहीं पता कि यह कहां से और कैसे यहां पहुंचा है, लेकिन अब इसे डिफ्यूज कर दिया गया है। अगर इस बम की ताकत की बात करें तो यह 9 गज के भीतर के क्षेत्र को काफी हद तक नष्ट कर सकता है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
36 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines