Noida Cylinder Blast: सेक्टर-8 में फटा गैस सिलेंडर, 12 दिन के नवजात समेत दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Cylinder Blast

Cylinder Blast

Noida Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के सेक्टर-8 में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने (Noida Cylinder Blast) से एक नवजात समेत 2 बच्चों की मौत हो गई। इनके अलावा करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में छह लोग हुए घायल

जानकारी के मुताबिक घटना नोएडा के सेक्टर-8 स्थित एक झुग्गी हुई। यहां एलपीजी सिलेंडर फटने से एक नवजात सहित दो बच्चों की मौत हो गई। साथ ही हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि हादसे में घायल सभी लोगों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान इन बच्चों ने दम तोड़ दिया।

https://twitter.com/noidapolice/status/1624585345122840577

विज्ञापन

पुलिस और दमकल कर्मियों ने बुझाई आग

सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन कर्मियों ने बाकी घायलों में से चार को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि फेज वन स्थित डी-221 सेक्टर-8 की एक झुग्धी में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। इसके तुरंत बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

दो बच्चों ने इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल नोएडा के निठारी स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में जान गंवाने वालों में एक 12 साल का बच्चा और दूसरा 12 दिन का नवजात शामिल है। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण यह हादसा हुआ है। प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ