Rajasthan Hindi News: असम के राज्यपाल नियुक्त हुए गुलाबचंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष की रेस में कई नेता
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Hindi News: रविवार को 15 से अधिक राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। उनमें से एक हैं असम। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कटारिया को राज्यपाल नियुक्त करने पर प्रदेश भर के उनके समर्थकों में खुशी की लहर हैं।
और पढ़िए –Noida Cylinder Blast: सेक्टर-8 में फटा गैस सिलेंडर, 12 दिन के नवजात समेत दो बच्चों की दर्दनाक मौत
वहीं कई बीजेपी नेताओं ने उन्हें फोन कर राज्यपाल बनने की बधाई दी। कटारिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि दो दिन पहले पीएम ने उन्हें फोन कर हालचाल जाना था। लेकिन उन्हें राज्यपाल बनाए जाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी।
राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की गिनती कद्दावर नेताओं में होती है। वे संघ में रहे। उसके बाद जनसंघ में आए। बीजेपी की स्थापना के समय से ही वे सक्रिय रहे हैं। पिछली वसुंधरा सरकार में वे राज्य के गृहमंत्री भी थे। कटारिया उदयपुर से बीजेपी के 8 बार विधायक और 1 बार सांसद भी रह चुके हैं।
और पढ़िए –मेरठ में मिला लाइव हैंड ग्रेनेड, गाजियाबाद से पहुंची इस स्पेशल टीम ने किया डिफ्यूज, बड़ा हादसा टला
बजट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत ने 2013 के अपने आखिरी बजट में भी रेवड़ी बांटने का प्रयास किया था। लेकिन उनको मुंह की खानी पड़ी। उनकी पार्टी को मात्र 21 सीटें मिली। उन्हाेंने कहा कि पैसा नहीं है, घोषणाएं पूरी कैसे होगी? कटारिया ने कहा- पिछले बजट में 4 लाख 78 हजार करोड़ कर्ज होने का अनुमान था, लेकिन वह साल के अंत तक बढ़कर 5 लाख 16 हजार करोड़ हो गया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: