ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 5 लाख लोगों के लिए खुशखबरी, तीन बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोगों के लिए प्राधिकरण खुशखबरी लेकर आया है। पांच लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण एफओबी, सड़क व सीवर का निर्माण करवाने जा रहा है। पढ़े प्रवीण विक्रम सिंह की विस्तृत रिपोर्ट

ACEO

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निर्माण कार्याें का निरीक्षण करती एसीईओ प्रेरणा सिंह।

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पांच लाख लोगों को राहत दी है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने गौर सिटी व इटैड़ा गोलचक्कर के पास एफओबी बनाने की अनुमति दे दी है। एसीईओ ने 60 मीटर रोड पर तिगड़ी गोलचक्कर से पहले यूटर्न बनाने को भी मंजूरी दी। साथ ही सर्विस रोड को चैड़ा करने के निर्देश दिए। एसीईओ ने सेक्टर 1 में प्रस्तावित 24 मीटर रोड का निरीक्षण कर अप्रूवल दे दिया है। उन्होंने 60 मीटर रोड से 130 मीटर रोड को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन 80 मीटर रोड का भी जायजा लिया। गौर चैक पर बन रहे अंडरपास कार्य की प्रगति को भी देखा।

 

Advertisment

मूलभूत सुविधाओं की नहीं होगी कमी

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की मंशा है कि ग्रेटर नाएडो वेस्ट में मूलभूत सुविधाओं पर तेजी से कार्य हों। इसके होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी। इसीलिए प्राधिकरण जल, सीवर, रोड कनेक्टीविटी, ग्रीनरी से जुड़ी कई परियोजनाओं पर कार्य करवा रहा है। इन परियोजनाओं की एसीईओ स्तर से नियमित निगरानी भी की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेनो वेस्ट में चल रही परियोजनाओं का जायजा लिया और नई परियोजनाओं को हरी झंडी दी।

20 एमएलडी एसटीपी को जोड़ने का काम तेज

एसीईओ मंगलवार को सबसे पहले सेक्टर ईकोटेक 3 पहुंची। उन्होंने सेक्टर एक स्थित एमपीएस से ईकोटेक 3 स्थित 20 एमएलडी एसटीपी को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन सीवर लाइन का जायजा लिया। एसीईओ ने इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस लाइन का कार्य पूरा हो जाने पर सेक्टर 1 के आसपास के सीवर को ईकोटेक 3 स्थित एसटीपी से शोधित किया जा सकेगा और इस शोधित पानी को सिंचाई और निर्माण कार्य में लिया जाएगा। एसीईओ ने एसटीपी से निकलने वाले स्लज को निस्तारित करने और ग्रीन एनर्जी के विकल्प तलाशने के निर्देश दिए।

60 मीटर रोड से जुड़ेगी 130 मीटर सड़क

एसीईओ ने ऐस सिटी के सामने 60 मीटर रोड से 130 मीटर रोड को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन 80 मीटर रोड का भी जायजा लिया। उन्होंने अगले माह तक इस रोड का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सेक्टर 1 में बिसरख को 60 मी रोड से जोड़ने के लिए 24 मीटर रोड के निर्माण को भी अनुमति दे दी है। एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इटैड़ा गोलचक्कर के पास और गौर सिटी एक और गौर सिटी दो के बीच की रोड पर फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए प्रस्तावित लोकेशन पर भी अनुमति दे दी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

यू टर्न बनाने को मंजूरी

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने गौर चैक पर निर्माणाधीन अंडरपास का भी जायजा लिया और सीवर, बिजली, गैस आदि लाइनों को शीघ्र शिफ्ट करने और निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने 60 मीटर रोड पर खजूर चैक के पास तिगरी गोलचक्कर से पहले यू टर्न बनाने को भी मंजूरी दी है। इससे गौर सिटी 2 की तरफ से आना-जाना आसान हो जाएगा। वाहन चालकों को तिगरी गोलचक्कर से घूम कर नहीं आना पड़ेगा, जिससे तिगड़ी गोलचक्कर पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ