---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किराएदार ने फ्लैट पर किया कब्जा, मालिक गेट पर बैठकर लगा रहा गुहार

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला स्टेट सोसायटी में एक बुजुर्ग दंपति का फ्लैट है। फ्लैट पर एक महिला किराएदार ने कब्जा किया हुआ है। पीड़ित बुजुर्ग दंपति का आरोप है कि कई बार महिला से फ्लैट खाली करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन वह इनकार कर रही है।

---विज्ञापन---

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक चौंका देने वाला सामने आया है। एक बुजुर्ग दंपति को अपना फ्लैट किराए पर देना भारी पड़ गया। अब किराएदार फ्लैट खाली नहीं कर रहा है। पीड़ित बुजुर्ग दंपति अब अपने फ्लैट के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर अपना हक मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

किराएदार उल्टा मांग रही पैसे

---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला स्टेट सोसायटी में बुजुर्ग दंपति का फ्लैट है। दंपति का कहना है कि उन्होंने अपना फ्लैट एक महिला को किराये पर दिया था, लेकिल अब उसने घर खाली करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद से दंपति फ्लैट के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर धरना दे रहे हैं। बुजुर्ग दंपति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग दंपति फ्लैट के बाहर सीढ़ियों पर बैठे दिख रहे हैं। वायरल वीडियो के मुताबिक दंपति का कहना है कि एक महिला ने उनका फ्लैट किराए पर लिया था। अब वह फ्लैट खाली नहीं कर रही है। महिला उल्टा उनसे पैसे की मांग करती है।

पुलिस ने भी हाथ किए खड़े

---विज्ञापन---

बुजुर्ग दंपति अपने घर के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर हैं। वह घर के बाहर बैठकर खाना खा रहे हैं। बीमार बुजुर्ग दंपति ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में बिसरख थाना पुलिस का कहना है कि यह सिविल मामला है। इस मामले में पुलिस कुछ भी नहीं कर सकती है। दंपति को कोर्ट का सहारा लेना पड़ेगा।


एक्स पर किया पोस्ट

---विज्ञापन---

इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ग्रेटर नोएडा की निराला एस्टेट सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति को अपने ही घर के बाहर प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जिसे उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जीवनभर की बचत से खरीदा था, क्योंकि उनके किराएदार प्रीति गुप्ता ने घर खाली करने से इनकार कर दिया है।

महिला पहले भी रह चुकी है विवादों में

---विज्ञापन---

मामले की जानकारी देते हुए दीपिका ने बताया कि प्रीति का घर खाली ना करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्रीति गुप्ता ऐसा कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि साल 2022 में भी प्रीति गुप्ता के ग्रेनो वेस्ट में ही एक फ्लैट पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद बुजुर्ग दंपति को  सीढ़ियों पर कई दिनों तक बैठना पड़ा था। बाद में मामला मीडिया में पहुंचा तो प्रीति ने घर खाली कर दिया था। अब इसने दोबारा किसी दूसरे के फ्लैट पर कब्जा कर लिया।

First published on: May 01, 2025 10:52 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola