हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में दूषित पानी पीने से 40 लोग बीमार, उल्टी और पेट दर्द की शिकायतें

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक सोसाइटी में दूषित पानी की सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। विस्तार से इस मामले के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Supertech Ecovillage-1 Society: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में पिछले एक सप्ताह से लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायतें हो रही हैं। बीते एक सप्ताह में लगभग 40 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि सोसाइटी में लगातार दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इसकी वजह से ही लोग बीमार हो रहे हैं। सोसाइटी के टावर-J के प्रतिनिधि आलोक रस्तोगी ने बताया कि एक सप्ताह से लोग उल्टी, दर्द और बुखार की शिकायतें कर रहे हैं। लंबे समय से सोसाइटी के टैंक की सफाई नहीं हुई है। इसकी वजह से ही बीमारियां फैल रही हैं। 2-3 परिवार ऐसे हैं, जिनके बच्चों या अन्य परिजनों की हालत अधिक खराब हो गई थी।

यह भी पढ़ें:महाराष्ट्र में दुर्लभ मामला… मां के पेट में पल रहे शिशु में मिला भ्रूण; डॉक्टरों ने बताई ये वजह

शनिवार को टावर प्रतिनिधियों ने मेंटेनेंस प्रबंधन के साथ मीटिंग भी की है, जिसमें टैंकों की सफाई की डिमांड की गई है। सोसाइटी के एक मुख्य टैंक की सफाई की गई है। वहीं, दूसरे टैंक की सफाई के लिए रविवार का दिन निर्धारित किया गया है। एक सप्ताह में काम पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया है। लोगों ने बताया कि बीमारी फैलने की वजह से वे लोग टैंकों का पानी नहीं पी रहे हैं। बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर यूज कर रहे हैं।

विज्ञापन

पिछले साल सामने आया था ऐसा मामला

पिछले साल सितंबर में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ईको विलेज-2 सोसाइटी में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। दूषित पानी पीने से 200 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। बीमार लोगों में बच्चे भी शामिल थे, जिनको इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया था। बताया गया था कि सोसाइटी के टैंक की सफाई केमिकल से की गई थी। केमिकल टंकी से पूरी तरह साफ नहीं किया गया था। इसकी वजह से ही लोग बीमार हुए। सोसायटी के लोगों ने बाहर से पानी मंगवाकर काम चलाया था।

यह भी पढ़ें:Video: सड़क पर ऑटो चलाते ड्राइवर बना सिंगर, मस्ती में गाया कोल्डप्ले का ‘स्काई फुल ऑफ स्टार्स’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola