ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में स्ट्रीट डाॅग का आतंक, दहशत में रह रहे निवासी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या ने निवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थिति यह है कि लोग अपने बच्चों और बुजुर्गों को सोसायटी परिसर में अकेले बाहर भेजने से घबरा रहे हैं।

Noida Dog Attack
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या ने निवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थिति यह है कि लोग अपने बच्चों और बुजुर्गों को सोसायटी परिसर में अकेले बाहर भेजने से घबरा रहे हैं। कई बार यह कुत्ते राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर देते है जिससे डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

बेसमेंट में सबसे ज्यादा समस्या
निवासी विशाल और सौरभ ने बताया कि सोसायटी में लावारिस कुत्तों की समस्या अब एक गंभीर खतरा बन चुकी है। आए दिन किसी न किसी पर कुत्तों के काटने या हमला करने की घटनाएं सामने आती है। सबसे ज्यादा समस्या बेसमेंट और पार्किंग एरिया में होती है जहां कुत्ते वाहनों के नीचे या पास में बैठ जाते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति वाहन के पास जाता है उन पर झपट पड़ते हैं।

विज्ञापन

कई बार कर चुके है शिकायत
सोसायटी के निवासियों ने कई बार इस मुद्दे को लेकर प्राधिकरण और संबंधित विभागों में शिकायत की है। अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने या उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। परिस्थिति ऐसी हो चुकी है कि कुछ निवासी रात को बाहर निकलने या सुबह टहलने से भी परहेज करने लगे है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ