Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता कहे हर बार, अब नहीं होता और इंतजार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों पर बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे है। बारिश के दौरान इन गड्ढों की वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। लोग चोटिल होने से भी बच रहे है।

Greater Noida West Road Break

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर मौजूद गड्ढे में भरा पानी।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों पर बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे है। बारिश के दौरान इन गड्ढों की वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। लोग चोटिल होने से भी बच रहे है। स्कूल वाहनों को भी इन सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता अब कहने को मजबूर हो गई है कि अब नहीं होता और इंतजार। सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे है।

गड्ढे वाली सड़क कहिए जनाब
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी सोसायटी, पंचशील, ईकाविलेज 1 समेत कई अन्य सोसायटी के पास ऐसी सड़क है जिनको सड़क नहीं गड्ढे वाली सड़क कहा जा सकता है। यहां बाइक सवार लोगों के फिसलने का खतरा हमेशा बना रहता है। यहां के निवासी लंबे समय से इन सड़कों को मरम्मत करने की मांग करते चले आ रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Advertisment

बारिश में होती है ज्यादा दिक्कत
गड्ढे वाली सड़क से गुजरना वैसे तो हमेशा मुश्किल रहता है, लेकिन बारिश के मौसम में यह जोखिम भरा हो जाता है। गड्ढे में बारिश का पानी भरने की वजह से पता नहीं चलता है कि सड़क पर कितना गहरा गड्ढे है ऐसे में दो पहिया वाहन चालकों के लिए यहां से निकलना जोखिम भरा है।

जागरूक निवासी ने पूछा स्टेटस
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले जागरूक निवासी सागर गुप्ता ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से गड्ढे वाली सड़क को बनाने के मामले का स्टेटस पूछा है। प्राधिकरण की तरफ से 16 जुलाई को एक्स पर कहा गया था कि बजट और प्रशासन स्वीकृति के लिए सड़कों की मरम्मत वाली फाइल भेजी गई है। 17 दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस होने पर निवासी ने पूछा है कि आखिर यह सड़क कब बनेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ