ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी बोले, बेसमेंट में है लीकेज, आवारा कुत्तों ने जीना किया मुश्किल

Greater Noida News : निवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि सोसायटी में बढ़ रही समस्याओं का जब वह मेंटेनेंस विभाग द्वारा जवाब मांगते हैं तो कोई भी जवाब नहीं देता है। उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। मोटी रकम देने के बावजूद उनको सोसायटी में सुविधा नहीं मिल रही है।

Nirala Estate (2)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसाइटी के निवासियों ने किया प्रदर्शन।

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी के निवासियों ने बेसिक सुविधाओं की मांग को लेकर शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने निराला बिल्डर हाय-हाय के नारे भी लगाए। निवासियों की मांग है कि मेंटेनेंस पूरा वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधा के नाम पर मामला जीरो है। कई बार बिल्डर से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। परेशान होकर निवासी विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

इन समस्या से परेशान हैं निवासी

सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि लंबे समय से वह समस्या से जूझ रहे है। बेसमेंट में लीकेज होकर पानी बहता रहता है। गाड़ियों के पास पानी भर जाता है। पूरी सोसायटी में मेंटेनेंस खराब है। आवारा कुत्तों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सोसायटी के पार्क व स्ट्रीट पर घूमने से डर लगता है। हमेशा आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। इस वजह से लोग परेशान रहते है।

Advertisment

84 प्वाइंट पर है लीकेज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में 84 प्वाइंट पर लीकेज है। यहां से अक्सर पानी का रिसाव होता रहता है। 84 प्वाइंट के बारे में मेंटेनेंस आफिस को जानकारी है। इसके बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

1 साल पहले हुआ था सर्वे

निवासियों ने आरोप लगाया है कि 1 साल पहले सोसायटी में सर्वे हुआ था। उस दौरान 84 पिलर ऐसे पाए गए थे जहां से पानी निकल रहा था। पानी रिसाव की वजह से पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में भी जंग लगता है। यह सर्वे पिछले साल जुलाई के महीने में हुआ था। 1 साल बाद भी उस पर अमल नहीं किया गया है। आज भी उन्हीं 84 पॉइंट से पानी निकल रहा है।

 

विज्ञापन

मेंटेनेंस विभाग नहीं देता कोई जवाब

निवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि सोसायटी में बढ़ रही समस्याओं का जब वह मेंटेनेंस विभाग द्वारा जवाब मांगते हैं तो कोई भी जवाब नहीं देता है। उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। मोटी रकम देने के बावजूद उनको सोसायटी में सुविधा नहीं मिल रही है। आए दिन कोई ना कोई समस्या लगी रहती है। आरोप है कि अभी बरसात का मौसम नहीं आया उससे पहले ही सोसायटी में पानी की समस्या आ गई है। बरसात होने पर पानी रिसाव की समस्या और बढ़ जाएगी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ