NOIDA इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रुकावट पैदा करने वाला AIR INDIA का पायलट दबोचा, तीन किसानों को किया गया था अगवा

Greater Noida News : डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खां ने बताया कि इस षड्यंत्र का मुख्य उद्देश्य जेवर एयरपोर्ट परियोजना के विस्थापन और पुनर्वास कार्य में बाधा डालना, प्रशासन को बदनाम करना और क्षेत्र में दबदबा स्थापित करना था।

Jewar Airport
विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे NOIDA इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना में बाधा डालने की कोशिश की गई। इंटरनेशनल स्तर के प्रोजेक्ट में बाधा डालकर स्थानीय प्रशासन की छवि खराब करने की योजना थी। यह साजिश एयर इंडिया के कैप्टन पुत्तन सिंह ने रची। उसने एक किसान परिवार के तीन लोगों को अगवा कर लिया। उस परिवार की जमीन जेवर एयरपोर्ट के अधिग्रहण में गई थी। अगवा करने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी कि किसान ने जमीन नहीं दी तो प्रशासन ने उसको अवैध हिरासत में रखा हुआ है। पुलिस ने इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए एयर इंडिया के कैप्टन पुत्तन सिंह समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपहृत किसान परिवार के तीन लोगों को सकुशल बरामद किया गया है। पुलिस की सजगता से एक बड़ी घटना को टाला गया है।

इन किसानों को किया गया था अगवा

जेवर के किसान हंसराज, उनकी पत्नी कमलेश देवी और बेटे सौरभ को आरोपियों ने अगवा किया था। उनको सकुशल बरामद कर लिया है। जेवर के गांव रोही निवासी हंसराज और उनका परिवार 3 साल से एयरपोर्ट परिसर के अंदर ही रह रहा था। उस परिवार को 29 मई 2025 को प्रशासन द्वारा पुनर्वास स्थल पर शिफ्ट किया गया। तब किसान के बेटे सोनू ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। आरोप लगाया गया कि उनके माता-पिता और भाई को अवैध हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

गहरी साजिश का हुआ पर्दाफाश

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामले में की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि 7 जुलाई से पहले गायब किसानों का सुराग लगाए। पुलिस की 7 टीमें इस मामले के पर्दाफाश में लगाई गई। जांच में सामने आया कि यह याचिका एक गहरी साजिश का हिस्सा थी। कैप्टन पुत्तन सिंह पेशे से पायलट है। वह एयर इंडिया में बतौर कैप्टन जहाज उड़ाता है। पुत्तन पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड है। उसने अपने साथियों प्रमोद सिंह, पवन चैधरी, रामादेवी और पत्नी सरोजबाला सभी गिरफ्तार के साथ मिलकर किसान परिवार को इलाज के बहाने अगवा किया और दिल्ली के मैदानगढ़ी में छिपाकर रखा था।

 

विज्ञापन

BMW से किया था अपहरण

पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला। उसमें हंसराज गाड़ी से जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस की 7 विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और खुफिया तंत्र की मदद से पता लगाया कि उनका अपहरण बीएमडब्ल्यू कार से पुत्तन सिंह ने किया है। उनको दयानतपुर गांव के एक एकांत स्थान पर स्थित पवन चैधरी के घर में रखा गया है। वहीं से पुलिस ने हंसराज, उनकी पत्नी और पुत्र को बरामद किया है।

इस वजह से दिया घटना को अंजाम

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खां ने बताया कि इस षड्यंत्र का मुख्य उद्देश्य जेवर एयरपोर्ट परियोजना के विस्थापन और पुनर्वास कार्य में बाधा डालना, प्रशासन को बदनाम करना और क्षेत्र में दबदबा स्थापित करना था। इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रशासन के खिलाफ झूठे आरोप लगा कर अनैतिक आर्थिक लाभ उठाने की मंशा थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ