Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसायटी की लिफ्ट बनी मुसीबत, एक ही लॉबी में घंटों इंतजार को मजबूर निवासी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के निवासियों की जिंदगी इन दिनों लिफ्ट की बार-बार हो रही खराबी के कारण कठिन हो गई है। सी और डी टावर की साझा लॉबी में एक के बाद एक लिफ्ट के बंद हो जाने से लोग सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर है।

lift

lift

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के निवासियों की जिंदगी इन दिनों लिफ्ट की बार-बार हो रही खराबी के कारण कठिन हो गई है। सी और डी टावर की साझा लॉबी में एक के बाद एक लिफ्ट के बंद हो जाने से लोग सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर है। प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

टावर में है 2 लिफ्ट
सी टावर में रहने वाले जीपी शुक्ला ने बताया कि टावर में दो लिफ्ट है जिनमें से एक पिछले पांच दिनों से खराब है। दूसरी ने मंगलवार रात से काम करना बंद कर दिया। इस कारण बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोग रोजमर्रा के कार्यों के लिए लिफ्ट के सामने लंबा इंतजार करने को मजबूर हैं।

Advertisment

डी टावर की लिफ्ट का लेते है सहारा
सोसायटी के निवासी विशाल ने बताया कि सी और डी टावर की लॉबी एक ही है। जब सी टावर की लिफ्ट बंद हो जाती है तो लोग डी टावर की लिफ्ट का सहारा लेते है। वहां भी भीड़ लग जाती है। खासकर सुबह और शाम के समय लिफ्ट के बाहर लंबी लाइन लग जाती है।

नहीं हुआ समाधान
निवासियों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन को कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या के समाधान की ओर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। ए और बी टावरों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है जहां लिफ्ट कई दिनों से बंद है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ