ग्रेटर नोएडा में सफाई के लिए 10 क्विक रेस्पोंस टीम बनी, गंदगी की तो होगी कार्रवाई

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्राधिकरण ने बड़ी पहल की है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 10 क्विक रेस्पोंस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया है।

Greno Authority QRT Team
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्राधिकरण ने बड़ी पहल की है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 10 क्विक रेस्पोंस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया है। टीम ने मंगलवार से काम भी शुरू कर दिया है। क्यूआरटी उन जगहों पर काम करेगी, जहां पर वर्तमान व्यवस्था के अंतर्गत सफाई नहीं हो पा रही। इमरजेंसी में किसी जगह सफाई की आवश्यकता पड़ने पर भी क्यूआरटी तैनात की जाएंगी। इन पर निगरानी के लिए 4 सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। क्यूआरटी में वाहनों पर लगे जीपीएस के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। जिसके लिए जल्द ही कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। गंदगी फैलाने वालों पर क्यूआरटी की टीम जुर्माना लगाएगी।

शहर को साफ-सुथरा रखना लक्ष्य
ग्रेटर नोएडा को साफ-सुथरा शहर बनाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से कई तरह के प्रयास किए जा रहे है। सभी तरह के वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर प्लांट बन रहे है। ग्रेनोवासियों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। कूड़े को प्रोसेस न करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटरों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अब प्राधिकरण ने एक और कदम उठाया है।

Advertisment

बढ़ेगी टीम की संख्या
महाप्रबंधक आरके भारती ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में फिलहाल 10 क्विक रेस्पोंस टीमें बनाई गई है। यह प्रयोग सफल रहा तो जरूरत के अनुसार इनकी संख्या और बढ़ा दी जाएंगी। एक क्यूआरटी टीम को एक कूड़ा गाड़ी, दो कूड़ा गाडियों पर एक जेसीबी मशीन साथ रहेगी। सूचना के आधार पर जहां भी अधिक कूड़ा होगा वहां एक कूड़ा मशीन के साथ जेसीबी मशीन भेजी जाएगी। एक क्यूआरटी पर तैनात 5 सफाई कर्मचारियों को विशेष प्रकार की जैकेट दी गई है। जैकेट पर उसी क्यूआरटी का नंबर लिखा होगा ताकि सफाई कर्मचारी की तैनाती में असंमजस न हो।

सुबह 9 से शाम 6 तक करेगी काम
कूड़ा गाड़ी पर भी उसकी संबंधित क्यूआरटी टीम का नंबर लिखा होगा। जैकेट पर लिखे नंबर के जरिए सफाई कर्मचारी की क्यूआरटी के बारे में आसानी से पता चल सकेगा। क्यूआरटी टीमें सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी। ये टीमें वहां पर कार्य करेंगी जो एरिया किसी कारणवश वर्तमान व्यवस्था में शामिल नहीं हो सके है। आरके भारती ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने भी कुछ एरिया चिन्हित कर रखे है जहां पर सफाई के लिए क्यूआरटी को लगाया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ