ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा 1 के निवासियों को 4 साल से रजिस्ट्री का इंतजार, लगाई गुहार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा 1 सोसायटी के सैकड़ों निवासी फ्लैट की रजिस्ट्री न होने से परेशान हैं। सोसायटी के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर बिल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शीघ्र रजिस्ट्री शुरू कराने की मांग की है।

Mahagun Mantra 1
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा 1 सोसायटी के सैकड़ों निवासी फ्लैट की रजिस्ट्री न होने से परेशान हैं। सोसायटी के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर बिल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शीघ्र रजिस्ट्री शुरू कराने की मांग की है। निवासियों ने प्राधिकरण से गुहार लगाई है कि उनकी मांग पूरी की जाए। रजिस्ट्री नहीं होने की वजह से निवासी खुद को ठगा हुआ महसूस करते है।

बिना ओसी के दिया पजेशन

सोसायटी में रहने वाले जेपी पांडेय ने बताया कि वर्ष 2021 में बिल्डर ने बिना ओसी (ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट) और सीसी (कम्प्लीशन सर्टिफिकेट) प्राप्त किए अधूरे निर्माण के साथ पजेशन दे दिया। उसी वर्ष रजिस्ट्री के नाम पर लाखों रुपये का स्टांप शुल्क भी वसूल लिया गया। अब चार साल बीत जाने के बाद भी रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई।

Advertisment

बकाया नहीं जमा करने का आरोप

निवासियों का आरोप है कि बिल्डर प्राधिकरण का बकाया जमा नहीं कर रहा है। देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि वर्ष 2021 में बिल्डर ने अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों का लाभ उठाते हुए कुल बकाया राशि का केवल 25 प्रतिशत ही जमा किया और शेष आज तक बकाया है।

निष्पक्ष जांच की मांग

निवासियों ने सीईओ को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनकी मांग है कि बिल्डर को ओसी और सीसी मिल सके और रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो सके। अगर प्राधिकरण इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करता है तो निवासी न्यायालय का रुख करेंगे। निवासियों का कहना है कि वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भी पार्टी बनाएंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ