ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़क किनारे डाला जा रहा मलबा, जानें कौन ऐसा कर रहा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स सोसासटी की एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर सिविल मलबा और कचरा डालने के आरोप लगे है। निवासी मोहम्मद शोएब का कहना है कि मलबा डालने की वजह से बरसात के पानी की निकासी के सभी स्रोत बंद हो चुके है।

Greater Noida West Wastage Dumped
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स सोसासटी की एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर सिविल मलबा और कचरा डालने के आरोप लगे है। निवासी मोहम्मद शोएब का कहना है कि मलबा डालने की वजह से बरसात के पानी की निकासी के सभी स्रोत बंद हो चुके है। सर्विस लेन में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। हमेशा बदबू आती रहती है। यहां से निकलना मुश्किल हो गया है।

बसेमेंट नाले का कूड़ा भी फेंका जा रहा बाहर
रिहायशी क्षेत्र में अब स्थिति यह हो गई है कि बेसमेंट से निकाले गए नाले का कूड़ा-कचरा भी खुले में फेंका जा रहा है। जब स्थानीय निवासियों ने इस पर आपत्ति जताई तो एओए की ओर से जवाब मिला कि गड्ढों को भरने के लिए मटेरियल डाला जा रहा है। आरोप है कि जो मटेरियल डाला जा रहा है उसमें से बहुत दुर्गंध आ रही है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

Advertisment

गायों के चारे के पास बदबूदार मलबा
मोहम्मद शोएब ने बताया कि जिस स्थान पर गायों के लिए चारा डाला जाता है उसी के पास यह बदबूदार मलबा और कचरा फेंका जा रहा है। इससे जानवरों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका है। एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे गंदा और बदबूदार मलबा डंप किया जा रहा है।

प्राधिकरण से की शिकायत
निवासी ने इस मामले की जानकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को दी है। मामले में आॅनलाइन पोर्टल पर शिकायत की गई है। प्राधिकरण की तरफ से समस्या दर्ज होने की जवाब मिला है। निवासी समस्या के समाधान होने का इंतजार कर रहे है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ