ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में लगी आग, मचा हड़कंप

Greater Noida West: भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में आग लगने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को ग्रेनो वेस्ट की चेरी काउंटी सोसायटी में एक टावर के फ्लैट में आग लग गई है। जिसके बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया।

fire society

fire society

विज्ञापन

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी सोसायटी के एक फ्लैट आग लग गई है। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। इसके बाद सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड फायर उपकरण को लेकर मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। वहीं, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही सिक्योरिटी गार्डों ने आग पर काबू पा लिया। आग से किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि आग से कुछ सामान जलकर राख हो गया है।

चिंगारी से लगी आग 

Advertisment

निवासी अभय जैन का कहना है कि सोसाइटी में ए-1 फ्लैट नंबर-902 में पवन गोयल किराये पर रहते हैं। वह बालकनी में रेलिंग पर कपड़े फैलाकर गए थे। बालकनी परिसर में ही उनकी वाशिंग मशीन रखी थी। उनके फ्लैट से ऊपर की मंजिल पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। वेल्डिंग के कारण निकली चिंगारी से शाम चार बजे के आसपास आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। निवासियों ने आग लगते देख इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों और मेंटेनेंस विभाग को दी।

फ्लैट का ताला तोड़कर बुझाई आग 

सिक्योरिटी गार्डों जब फ्लैट में पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। इस कारण ताला पहले ताला तोड़ा फिर बालकनी में जाकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर कुछ ही मिनट में पूरी तरह से काबू पा लिया। फायर की टीम के आने से पहले ही आग बुझने से अन्य फ्लैटों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। समय आग बुझने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। आग के कारण बालकनी में रखा जरूरी सामान जलकर राख हुआ है।

विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले पाया काबू 

इस संबंध में फायर ब्रिगेड ऑफिसर का कहना है कि चेरी काउंटी सोसायटी में नौवीं मंजिल स्थित एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर टीम के पहुंचने से पहले ही सोसायटी मेंटेनेंस प्रबंधन ने आग पर काबू पा लिया। घटना के समय फ्लैट बंद था। आग से फ्लैट में रखा ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ