Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 11जी एवेन्यू गौर सिटी-2 सोसायटी में 3.5 करोड़ रुपये की पेंटिंग और मरम्मत कार्य को लेकर चल रहे लंबे विवाद पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने बड़ा फैसला सुनाया है। एओए की कार्यशैली को नियम विरुद्ध करार दिया है। आदेश में साफ कहा गया है कि कॉन्ट्रैक्ट प्रक्रिया नियमों के अनुरूप नहीं थी। इसे अब नई एओए द्वारा (जनरल बॉडी मीटिंग) के जरिए फिर से शुरू किया जाए।
लंबे समय से चल रहा विवाद
बीते कुछ महीनों से सोसायटी में बारिश के दौरान बिल्डिंग रिपेयरिंग और पेंटिंग को लेकर एओए और निवासियों के बीच गहरा विवाद चल रहा था। निवासियों का आरोप था कि एओए का कार्यकाल 29 जून 2025 को समाप्त हो चुका था। इसके बाद भी एओए ने बिना सामूहिक सहमति और नए चुनाव से पहले जल्दबाजी में ठेका दे दिया। नई एओए का चुनाव 24 अगस्त को प्रस्तावित है।
डिप्टी रजिस्ट्रार का आदेश
डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपने आदेश में कहा है कि पेंटिंग कॉन्ट्रैक्ट की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द माना जाए। नई एओए का गठन होने के बाद पारदर्शी तरीके से दोबारा निविदा प्रक्रिया चलाई जाए। वर्ष 2021 से 2025 तक के आर्थिक लेन-देन की जांच के लिए स्वतंत्र ऑडिटर की नियुक्ति की गई है। ऑडिट रिपोर्ट आने और नई एओए की स्वीकृति तक किसी भी प्रकार का वित्तीय लेन-देन स्थगित रहेगा।
निवासी बोले उनको ठगा गया
सोसायटी के निवासियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह निर्णय पारदर्शिता और जवाबदेही की तरह है। एओए द्वारा उनसे मेंटेनेंस चार्ज लेकर पेंटिंग के नाम पर उनको ठगा गया है। निवासियों का कहना है कि जब एओए ही ऐसे कदम उठाएगी तो किससे न्याय की उम्मीद की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने विदेशी नागरिक से ठगे 90 लाख
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines