ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाने वालों के लिए गुडन्यूज! 25 करोड़ मुआवजे के लिए किसानों की लिस्ट तैयार

देशभर में दर्जनों एक्सप्रेसवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के सफर को लगातार आसान बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसमें से एक ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाने वाले रास्ते का निर्माण भी शामिल है।

Greater Noida To Faridabad Latest
विज्ञापन

Greater Noida To Faridabad: मंझावली पुल को ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद तक जोड़ा जाएगा। जिसके लिए 25.62 करोड़ का बजट भी जारी किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट के तहत फरीदाबाद के मंझावली पुल तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसमें कई गांवों की जमीन ली जानी है। इसके लिए किसानों की एक लिस्ट भी तैयार की जा चुकी है। जिन किसानों की जमीन खरीदी जाएगी, उनको 25.69 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मुआवजे के वितरण का काम अगले हफ्ते तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद इस सड़क को मंझावली पुल से जोड़ने का काम शुरू हो जाएगा।

क्या है पूरा प्लान?

ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद के मंझावली पुल से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए शासन से 25.62 करोड़ के बजट की भी मंजूरी मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के बॉर्डर पर मंझावली गांव के सामने यमुना नदी पर ग्रेटर नोएडा जाने के लिए पुल बनाया गया है, लेकिन उस पुल से जुड़ने वाली सड़क का काम अभी तक पूरा नहीं किया जा सकता है। यह 4 किलोमीटर की सड़क ग्रेटर नोएडा के अट्टा गुजरान तक बनाई जा रही है। इसका काम किसानों के मुआवजे की वजह से रुका हुआ है।

Advertisment

शुरू होगा जमीन खरीदने का काम

इस सड़क को मंझावली पुल से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए 6.8884 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। यह सड़क मुरसदपुर, अफजलपुर, जगनपुर और अट्टा गुजरान से खरीदी जाएगी। इस जमीन के मालिक किसानों को 25.62 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है। इसके लिए करीब 40 किसानों के नाम की एक लिस्ट तैयार की गई है। प्रशासन ने जमीन पर कब्जे को लेकर किसानों से आपत्तियां भी मांगी हैं, जिसके लिए उन्हें 7 दिन का वक्त दिया गया है।

मंझावली पुल तक बनने वाली सड़क के निर्माण को लेकर पिछले 10 सालों से विवाद था, जिसको अब निपटा लिया गया है। दरअसल, किसानों में मुआवजा दर को लेकर असहमति बनी हुई थी। जिसकी वजह से इस आधी अधूरी सड़क से ही लोग सफर करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ