ग्रेटर नोएडा में लेखपाल बना बदमाश, किसान को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की सदर तहसील में मंगलवार दोपहर लेखपाल ने एक किसान को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान किसी ने मोबाइल से मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि जमीन की पैमाइश को लेकर किसान पिछले कई दिनों से लेखपाल के चक्कर काट रहा था।

Greater Noida News, Noida Police, ग्रेटर नोएडा न्यूज, नोएडा पुलिस, वीडियो वायरल, Video Viral

लेखपाल किसान को पीटते हुए

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की सदर तहसील में मंगलवार दोपहर एक लेखपाल की दबंगई दिखाते हुए किसान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद किसान संगठनों ने गुस्सा जाहिर करते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जमीन की पैमाइश से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि एक किसान मंगलवार को जमीन की पैमाइश कराने के लिए सदर तहसील में लेखपाल के पहुंचे थे। इस बीच किसी बात को लेकर लेखपाल बिगड़ गया और किसान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने लेखपाल की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में लेखपाल किसान को पीटते हुए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए दिख रहा है।

Advertisment

डीएम से शिकायत करने पर लेखपाल बिफरा

पीड़ित किसान का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए लेखपाल के चक्कर काट रहा था, लेकिन वह सुन नहीं रहे थे। इसे लेकर उसने डीएम से मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद वह मंगलवार को लेखपाल से मिलने पहुंचे तो वह उन पर बिगड़ गया और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर लेखपाल ने किसान को पीटना शुरू कर दिया है। किसान का आरोप है कि लेखपाल पैसों की डिमांड कर रहा था।

अभी तक नहीं आया बयान

इस घटना के बाद अभी तक किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। इस मामले में लेखपाल से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई। वहीं सूत्रों से पता चला है कि इस घटना को लेकर लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ