Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा India Expo Mart में आगामी 25 से 29 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पीएम को निमंत्रण भेजा जा रहा है। प्रदेश सरकार की तरफ से आयोजित हो रहे इस इंटरनेशनल ट्रेड शो में कई देश-प्रदेश की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं आयोजन की तैयारी की प्रगति पर नजर बनाए हुए है।
ट्रैफिक और पार्किंग पर विशेष जोर
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ट्रैफिक व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि आगंतुकों, व्यापारियों और विदेशी मेहमानों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए विशेष यातायात योजना बनाई जाए। पार्किंग स्थल की पूर्व पहचान कर दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएं और पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित हो।
जलभराव और साफ-सफाई पर जोर
बारिश को ध्यान में रखते हुए ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने और पंपिंग सेट्स की तैनाती का निर्देश दिया गया। आयोजन के दौरान जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न न हो। साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ माहौल आयोजन की सफलता में बड़ी भूमिका निभाता है।
परिवहन और आवागमन के साधन
परिवहन विभाग को मेट्रो, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से एक्सपो स्थल तक शटल बस सेवा संचालित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही टैक्सी व ई-रिक्शा की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
ज्यादा किराया नहीं वसूल सकेंगे
आगंतुकों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि होटल व गेस्ट हाउस निर्धारित दरों से अधिक शुल्क न वसूले। इसके लिए निरीक्षण टीमें गठित कर निरंतर निगरानी की जाए। जिसने ज्यादा किराया वसूला उन पर कार्रवाई होगी।
यह होगा खास
इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान हॉल नंबर 7 में करीब 465 वर्ग मीटर क्षेत्र में पर्यटन विभाग का विशाल स्टॉल बनाया जाएगा जिसे 3 ओर से खुला रखा जाएगा। यहां एलईडी वॉल, ऑटो नेविगेशन स्क्रीन, एआर बेस्ड टच पैनल्स, रिसेप्शन, वीवीआईपी लाउंज, कॉफी स्टेशन और सांस्कृतिक प्रदर्शन क्षेत्र जैसे अत्याधुनिक इंतजाम किए जा रहे है। स्टॉल में उत्तर प्रदेश के हेरिटेज टूरिज्म, पीपीपी आधारित परियोजनाएं, पर्यटन सर्किट्स, मंदिर वास्तुकला, हस्तशिल्प और ओडीओपी उत्पादों पर आधारित थीम आधारित डिस्प्ले यूनिट्स तैयार की जा रही हैं। एआर आधारित डिजिटल स्क्रीन पर आगंतुक यूपी के प्रमुख पर्यटन स्थलों की वर्चुअल यात्रा कर सकेंगे और उनके साथ सेल्फी भी ले सकेंगे।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में डेंगू के साये में निवासी, बेसमेंट में पानी भरने से फैल रही बीमारी
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines