ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में डेंगू के साये में निवासी, बेसमेंट में पानी भरने से फैल रही बीमारी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली इनचांटे सोसायटी में निवासी डेंगू के प्रकोप से परेशान है। बेसमेंट में पानी भरने के चलते बीमारी फैल रही है। सोसायटी के बेसमेंट में कई दिनों से पानी भरा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सोसायटी के अलग-अलग टावरों में रहने वाले लोग डेंगू से ग्रसित हो रहे है।

Dengue

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली इनचांटे सोसायटी में निवासी डेंगू के प्रकोप से परेशान है। बेसमेंट में पानी भरने के चलते बीमारी फैल रही है। सोसायटी के बेसमेंट में कई दिनों से पानी भरा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सोसायटी के अलग-अलग टावरों में रहने वाले लोग डेंगू से ग्रसित हो रहे है। रोजाना सोसायटी में डेंगू संक्रमित के नए केस सामने आ रहे है। कई लोग अस्पताल में भी भर्ती हुए है।

मच्छर मारते है डंक
जिन निवासियों की पार्किंग बेसमेंट में है उनको नीचे जाने में डर लगता है। निवासियों का आरोप है कि मच्छर नीचे जाते ही डंक मार देते है। इस वजह से डेंगू संक्रमण हो जाता है। रोजाना सोसायटी में ऐसे मामले आ रहे है जब लोग डेंगू से संक्रमित हो जा रहे है।

बच्चों के पैरेंट्स परेशान
सोसायटी में फैल रहे डेंगू के प्रकोप से बच्चों के पैरेंट्स सबसे ज्यादा परेशान है। स्कूली बच्चों को यदि मच्छर डंक मार दे रहा है तो उनका करीब एक सप्ताह तक स्कूल जाना बंद हो जाता है। ऐसे में पैरेंट्स की मांग है कि बेसमेंट से पानी हटाया जाए जिससे कि सोसायटी में फैल रहे डेंगू संक्रमण को रोका जा सके।

प्राधिकरण से की शिकायत
सोसायटी में फैल रही बीमारी की शिकायत निवासियों की तरफ से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग से की गई है। यह कोई पहला मामला नहीं है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई अन्य सोसायटी ऐसी है जहां पर बेसमेंट में पानी भरा हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ