ग्रेटर नोएडा में निक्की के बाद सन्नो की हत्या, पति ने गला दबाकर मार डाला

ग्रेटर नोएडा में निक्की के बाद ससुरालियों ने एक और विवाहिता की हत्या कर दी। आरोपियों ने विवाहिता को गला दबाकर मार डाला। यह घटना शुक्रवार रात की है। मृतका के भाई ने पति समेत 7 लोगों के खिलाफ दनकौर थाने में केस दर्ज कराया है।

Greater Noida News, Noida police, Uttar Pradesh News, Husband killed wife, News 24, ग्रेटर नोएडा समाचार, नोएडा पुलिस, उत्तर प्रदेश समाचार, पति ने पत्नी की हत्या की, न्यूज़ 24

ग्रेटर नोएडा में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में निक्की को जलाकर मारने के बाद एक और विवाहिता की हत्या कर दी है। दनकौर थाना क्षेत्र में मकनपुर खादर गांव में सन्नो नामक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतका के भाई ने पति समेत 7 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार और 5 लाख रुपये मांगे रहे ससुराल वाले

पुलिस को दी शिकायत में भाई शाहरुख ने बताया कि उन्होंने करीब ढाई साल पहले अपनी दो बहनें सन्नो और शबनम की शादी मकनपुर खादर में आमिर उर्फ कपिल और आबिद से की थी। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से लड़कों वालों को दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी उनके ससुराल वाले खुश नहीं थे। शाहरुख का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन दोनों बहनों के साथ मारपीट करने लगे। ससुराल वाले कार और 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शुक्रवार देर रात मारपीट के दौरान सन्नो की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी।

Advertisment

पति के अवैध संबंध का विरोध करती थी सन्नो

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आमिर उर्फ कपिल के एक महिला से अवैध संबंध थे। सन्नो इसका विरोध करती थी। इसके अलावा आरोपी दहेज की भी मांग करता था। पहले भी कई बार आमिर को समझाने की कोशिश की गई थी। आमिर और उसके परिवार से बात की गई थी, लेकिन उनका रवैया नहीं बदला।

विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से सन्नो की मौत होने की पुष्टि हुई है। शिकायत के आधार पर आरोपी पति आमिर उर्फ कपिल, जेठ आबिद, सास जन्नत, देवर और एक ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार चल रहे हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ