---विज्ञापन---

दूसरी महिला के साथ कार में पकड़ा गया था विपिन भाटी, निक्की की मौत के बाद वीडियो हुआ वायरल

ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी का जलाकर मार डालने वाले आरोपी पति विपिन भाटी के बारे में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल विपिन भाटी की एक पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कुछ लोग आरोपी को पकड़कर पीटते दिख रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी को जलाकर मारने वाला पति विपिन भाटी अय्याशी करता था। जिसका निक्की भी विरोध भी करती थी। ऐसा आरोप निक्की की बहन कंचन ने विपिन भाटी पर लगाया है। निक्की की हत्या के बाद विपिन भाटी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक विपिन भाटी है। करीब 1 साल पहले विपिन कार में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। जिसके बाद लोगों ने विपिन भाटी को जमकर पीटा था। निक्की के पिता भिखारी सिंह ने इसका खुलासा किया है। उनका कहना है कि विपिन एक अन्य महिला से अवैध संबंध थे। उसी के साथ विपिन कार में पकड़ा गया था।

बड़े भाई और मां ने पकड़ा था विपिन को

विपिन भाटी को अय्याश किस्म का व्यक्ति बताया जाता है। उसके दूसरी लड़कियों से भी संबंध थे। सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल है, जिसमें उसे एक लड़की के साथ कार में रंगे हाथों पकड़ा गया था। मृतक निक्की के भाई अतुल ने बताया कि यह 2024 का वीडियो है। इसमें विपिन एक सफेद वैगनआर कार में एक लड़की के साथ था। उसे दिल्ली में उसके बड़े भाई और मां ने पकड़ लिया था। वे उसका कॉलर पकड़कर गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

पंचायत में मांग लेता था माफी

निक्की के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि निक्की की शादी 2016 में विपिन भाटी से हुई थी। शादी के समय ससुराल वालों ने स्कॉर्पियो कार की मांग की थी, जो पूरी हो गई थी। बाद में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग भी पूरी कर दी गई। इसके बावजूद विपिन और उसके परिवार का दहेज का लालच कम नहीं हुआ। इस बीच आरोपी कई बेटी के साथ मारपीट भी की, लेकिन हर बार पंचायत में आरोपी माफी मांग लेता था। जिसके बाद हम सोचते थे विपिन सुधर जाएगा, लेकिन आरोपी नहीं सुधरा और उसने मेरी बेटी मार दी।

ये भी पढ़ें: ‘कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने वाले…’, निक्की मर्डर केस पर फूटा Khushboo Patani का गुस्सा

---विज्ञापन---

मर्सिडीज कार और 60 लाख रुपये मांग रहे थे आरोपी

निक्की के भाई अतुल का कहना है कि विपिन ने हाल ही में पिता भिखारी सिंह नई मर्सिडीज कार और 60 लाख रुपये नकद की मांग की थी। जब निक्की ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। पिछले कुछ दिनों से आरोपी लगातार मारपीट कर रहा था। इसमें उसका परिवार भी शामिल था। इन सभी को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पति को गोली लगने के बाद सास हुई गिरफ्तार

---विज्ञापन---

आरोपी परिवार का हुक्का-पानी बंद

निक्की के पिता ने पुलिस कार्रवाई को सही ठहराया है। वहीं, गांव के लोगों ने आरोपी पति और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। गांव वालों ने उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया है, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे परिवार का बाहिष्कार किया जाएगा। ये उन परिवारों के लिए सबक होगा जो दहेज के लालची हैं।

First published on: Aug 24, 2025 07:37 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola