'कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने वाले…', निक्की मर्डर केस पर फूटा Khushboo Patani का गुस्सा

Nikki Murder Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने निक्की मर्डर केस पर अपना रिएक्शन दिया है। खुशबू ने गुस्से से भरा एक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Nikki Murder Case

Khushboo Patani का फूटा गुस्सा। image credit- instagram

विज्ञापन

Nikki Murder Case: ऐसा लगता है कि इस देश में जघन्य अपराध होते रहेंगे और कोई ना कोई बहन-बेटी इसका शिकार होती रहेगी। ग्रेटर नोएडा के गांव सिरसा में विवाहिता निक्की की उसके पति विपिन ने जलाकर हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी का भी इस घटना पर गुस्सा फूटा है। खुशबू पाटनी ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।

खुशबू ने शेयर किया पोस्ट

खुशबू पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में खुशबू ने तमतमाते हुए लिखा है कि मनीषा बहन के बाद अब निक्की बहन, कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने वाले कहां गए? निक्की ने कभी सोचा नहीं होगा कि वो ऐसे इस दुनिया से जाएगी। ये है हमारी इज्जत और हमारी बेटियां, धिक्कार है मां-बाप पर जो दहेज देते हैं या लेते हैं।

विज्ञापन

क्या बोली खुशबू पाटनी?

खुशबू ने लिखा कि कानूनी जुर्म होने के बावजूद यहां आज भी चल रहा है। समझ जाओ या हमारी कुर्बानियों से ही जागोगे? हर तरफ शैतान और उनके लीडर हैं और सिर्फ औरत के चरित्र पर टिप्पणियां देते हैं, लेकिन आज वो गायब हैं। हैवान एक पल सोचते नहीं पीड़ा, हैवान हर हद पार करेगा ये आपके और मेरे बीच हैं, जो हर लड़की को अपशब्द बोलते हैं और अपने ही घर की औरतों को हैं। उम्मीद करती हूं कि प्रशासन कुछ नया करेगा। जागो भारत जागो।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

वहीं, अगर खुशबू के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने दो फोटोज शेयर की है, जिसमें एक फोटो में आग नजर आ रही है और दूसरे फोटो में निक्की अपने पति संग। अब खुशबू के पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि कभी-कभी माता-पिता के कारण से बच्चों को भुगतान पड़ता है। दूसरे यूजर ने कहा कि न्याय चाहिए। तीसरे ने कहा कि पुलिस कब जागेगी? इस तरह लोगों ने इस पर रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ