---विज्ञापन---

निक्की हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पति को गोली लगने के बाद सास हुई गिरफ्तार

यूपी के ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने निक्की की सास को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने इसकी जानकारी दी।

यूपी के ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने निक्की की सास को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने इसकी जानकारी दी। 24 अगस्त को सुबह ही पुलिस ने एनकाउंटर में निक्की के पति विपिन भाटी को पैर में गोली मारी थी। अब आरोपी विपिन पुलिस की हिरासत में हैं। मामले में अब तक निक्की के पति और सास की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी तक निक्की का जेठ और ससुर फरार चल रहे हैं। निक्की को जलाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा में रहने वाला विपिन भाटी अपने परिजनों के साथ अपनी पत्नी निक्की को दहेज की मांग करके प्रताड़ित करता था। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वाले निक्की को केवल प्रताड़ित नहीं करते थे बल्कि मारपीट भी करते थे। 23 अगस्त देर रात पति ने निक्की की इतनी पिटाई की वह बेहोश हो गई। इसके बाद पति विपिन ने आग लगा दी। इससे निक्की गंभीर रुप से घायल हो गई। हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही निक्की की मौत हो गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘निक्की का पति न आदमी न हैवान, कसाई है’, विपिन के एनकाउंटर से पहले पिता का छलका दर्द

एनकाउंटर में पकड़ा गया पति

सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त की सुबह पुलिस ने आरोपी विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया था। टीम उसके मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जा रही थी। बताया जा रहा है उसी दौरान विपिन ने भागने की कोशिश की और पुलिस से हथियार भी छीनने की कोशिश की। इसमें पुलिस की गोली विपिन के पैर में लगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: निक्की को जिंदा जलाने के आरोपी पति का पहला बयान, पैर में गोली लगने के बाद क्या बोला?

निक्की के पिता ने लगाया ये आरोप

मृतका निक्की के पिता ने आरोप लगाया है कि निक्की के ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या कर दी। कहा कि उसकी सास ने उस पर मिट्टी का तेल डाला और उसके पति ने उसे आग लगा दी। वे सभी दहेज की मांग करते रहे। बिखलते हुए पिता ने कहा कि अब उनकी मांगें पूरी हो गई हैं। मैंने निक्की की शादी रीति-रिवाज से की थी।

First published on: Aug 24, 2025 06:22 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola