Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की मर्डर केस में निक्की के पति विपिन की चाची दया की तबियत खराब हो गई है। वह दो दिन से खाना नहीं खा रही है। बुधवार को विपिन के स्वजन ने जेल में विपिन, उसके माता-पिता से मुलाकात की। अब तक परिवार के 8 लोग जेल में विपिन व उसके परिजन से मिल चुके है। निक्की मर्डर केस में लगातार नए खुलासे हो रहे है।
चचेरे भाई के घर पर आ रहे लोग
निक्की की मौत के बाद शोक मनाने के लिए अब विपिन के घर पर कोई मौजूद नहीं है। ऐसे में उसके चचेरे भाई देवेंद्र के घर पर लोग आ रहे है और अपनी सांत्वना व्यक्त कर रहे है। पति विपिन, उसका भाई व माता-पिता वर्तमान में निक्की की हत्या के आरोप में जेल में बंद है।
यह भी पढ़ें: फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट पर टिका है निक्की मर्डर केस का सच, बच्चों के बयान होंगे दर्ज
50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज
इस मामले में पुलिस बेहद बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने विपिन के घर के आस-पास रहने वाले करीब 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए है। इसमे वह दुकानदार भी शामिल है जिसमें दावा किया गया था कि घटना के समय विपिन बाहर दुकान पर मौजूद था। ऐसे में पुलिस सभी तथ्यों को शामिल करके जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने वाली है।
यह भी पढ़ें: मौत से पहले निक्की ने बेटे को कराया था होमवर्क, अंतिम सांस तक निभाया मां होने का धर्म
जेल में विपिन ने नहीं की बात
विपिन से मिलने के लिए जब उसके परिजन जेल में पहुंचे तो उसने किसी से ज्यादा बात नहीं की। उसने बस कही कहा कि उसने निक्की को आग नहीं लगाई। ऐसे में इस केस में मजबूत साक्ष्य एकत्र कर उनको अदालत तक पहुंचाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस इस मामले में बेहद बारीकी से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: 4 दिन में पूरी हो जाएगी Nikki Murder Case की जांच, ग्रेटर नोएडा के वकील बोले फ्री में लड़ेंगे केस
संबंधित खबरें
'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 hr agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
2 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
3 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
4 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
17 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
17 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
18 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
22 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines