Greater Noida News: महिला कारोबारी को लगी 64 लाख की चपत, Whatsapp से है खास कनेक्शन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिला कारोबारी के साथ साइबर फ्रॉड का एक मामला सामने आया है। यहां कारोबारी महिला के साथ 64 लाख रुपये की ठगी हुई है। महिला के साथ यह ठगी एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के बाद हुई है। पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट…

Greater Noida News (6)

महिला कारोबारी 64 लाख की ठगी (News24 GFX)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से साइबर फ्रॉड का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला कारोबारी के साथ 64 लाख रुपये की ठगी हुई है। महिला कारोबारी ने पुलिस में इसकी शिकायत की। साइबर ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया कि उसे पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद उसके साथ 64 लाख की ठगी की गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली महिला कारोबारी ने पुलिस को बताया कि यह सिलसिला पिछले साल 29 जुलाई को शुरू हुआ। उस वक्त महिला कारोबारी शाहिना परवीन को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम C77 था।

विज्ञापन

स्टॉक और शेयर में निवेश करने का दिया झांसा

साइबर ठगों ने महिला कारोबारी को मिलाए एसेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाले एप्लीकेशन के माध्यम से स्टॉक और शेयर में निवेश करने का झांसा दिया। पहले रजिस्ट्रेशन करा कर छोटा-छोटा निवेश कराया और उसका मुनाफा भी दिखाया। लंबे समय तक चले इस सिलसिले के बाद महिला कारोबारी को आरोपियों पर भरोसा हो गया। फिर 16 बार के अलग-अलग ट्रांजैक्शन से साइबर ठगों ने 64 लाख 40 हजार की ठगी कर ली।

ऐसे हुई जानकारी

पीड़ित महिला कारोबारी को शुरू में तो ठगी का पता नहीं चला। मोटी रकम निवेश करने के बाद ऑनलाइन उसको उसका मुनाफा दिखाता रहा, लेकिन जब उन्होंने रकम निकालनी चाही तब पता चला कि यह फर्जी ऐप है। जिस पर सिर्फ ऑनलाइन रकम दिखती है, उसको निकाला नहीं जा सकता है।

विज्ञापन

ठगी करने के बाद तोड़ दिया संपर्क

आरोपी साइबर ठगों ने महिला कारोबारी से ठगी करने के बाद उनसे संपर्क तोड़ दिया है। पीड़ित महिला कारोबारी की तरफ से अब 19 जून को साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है और एनसीआरटी पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही साइबर ठगों को काबू किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ