हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इश्क चढ़ा परवान, लिव-इन में रहने लगे… ऐसा क्या हुआ जो लड़की ने कर दिया कोरियन बॉयफ्रेंड का कत्ल?

Korean Boyfriend Murder: मणिपुर की लड़की ने अपने कोरिया बॉयफ्रेंड का मर्डर कर दिया. 2 साल से लिव-इन में रह रहे युवक-युवती का शराब पार्टी में झगड़ा हुआ था. झगड़े के दौरान युवती ने बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया और युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
युवक-युवती 2 साल से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे.

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक लड़की ने अपने प्रेमी का कत्ल कर दिया. लड़की ने प्रेमी पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. युवती खुद उसे घायल अवस्था में लेकर जिम्स अस्पताल पहुंची थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. जांच करते समय पुलिस को मृतक और युवती के रिश्ते और झगड़े के बारे में पता चला. फिर लड़की से पूछताछ के दौरान वारदात का खुलासा हो गया. पुलिस ने हत्यारोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है.

अफेयर-सगाई के बाद लिव-इन रिलेशन, ऐसा क्या हुआ कि लड़की ने मंगेतर की नींद में ही कर दी हत्या?

2 साल से लिव-इन में रह रहे थे दोनों

ग्रेटर नोएडा DCP शाद मियां खान ने बताया कि मामला सेक्टर-150 स्थित ATS पायस हाइड वेज सोसायटी का है. थाना नॉलेज पार्क पुलिस जिम्स अस्पताल से युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. मृतक साउथ कोरिया का रहने वाला डक ही यूह था और नोएडा में सैमसंग कंपनी का मैनेजर था. उसकी मुलाकात 2 साल पहले एक बियर बार में मणिपुर की रहने वाली लुंजेना पामई से हुई थी. पामई बियर बार में काम करती थी और दोनों की दोस्ती हो गई थी. दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे. न्यू ईयर पर दोनों ने घर में दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी.

विज्ञापन

शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंसी, अबॉर्शन, मौत… पढ़ें भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करती नोएडा की कहानी

शराब पार्टी में हुई थी दोनों की बहस

पूछताछ में पामई ने बताया कि शराब पार्टी में किसी बात पर दोनों की बहस हो गई थी. बहसबाजी धक्का-मुक्की में बदल गई और पामई ने बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले से वह बुरी तरह घायल हो गया तो वह उसे अस्पताल लेकर गई, लेकिन वह उसे बचा नहीं सकी. जांच के दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर उसे अपना गुनाह कबूल लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार, लड़की का कहना है कि उसका इरादा डक को मारने का नहीं था, चाकू धक्का-मुक्की में गलती से लग गया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola